{"_id":"5aa34ce64f1c1baf758b4939","slug":"indian-army-to-keep-pakistan-under-pressure","type":"story","status":"publish","title_hn":"नुकसान के बावजूद पाकिस्तान पर आक्रामक रुख बरकरार रखेगी भारतीय सेना ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नुकसान के बावजूद पाकिस्तान पर आक्रामक रुख बरकरार रखेगी भारतीय सेना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 10 Mar 2018 09:00 AM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-पाकिस्तान सीमा पर भारतीय सेना अपने कदम पीछे करने के मूड में नहीं है। हालांकि दोनों देशों के तनाव के बीच सीमा के ग्रामीण इलाकों में भारी नुकसान हो रहा है। बावजूद इसके भारतीय सेना पाकिस्तान पर दबाव बनाए रखेगी। पाकिस्तान की तरफ से लगातार हो रही घुसपैठ की कोशिशों और सीजफायर उल्लंघन के बीच भारत ने तय किया है कि सीमा से सटे इलाकों में सेना नहीं हटाई जाएगी।
विज्ञापन
एक अखबार से बात करते हुए सेना के अधिकारी ने कहा कि इस वक्त हमारा विश्वास है कि पाकिस्तान की सेना पर दबाव बनाया रखा जाए। यह दबाव तब तक रहेगा जब तक पाक आर्मी खुद अपने कदम पीछे नहीं करती है। उन्होंने कहा कि हम भी देखते हैं कि कब तक पाकिस्तान यह दबाव झेल पाता है। अभी के हालातों से साफ है कि न तो डीजीएमों स्तर की चर्चा की जाएगी और न ही शांति बहाली के नाम पर भारत पीछे हटेगा।
विज्ञापन
आपको बता दें कि इस साल पाकिस्तान की तरफ से दो बार घुसपैठ की कोशिश की जा चुकी है और सैकड़ों बार सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। भारत की तरफ से मुंहतोड़ जवाब दिए जाने के बाद पाकिस्तान की हरकतों में बदलाव किया जा सकता है।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान की सेना की मदद से ही घुसपैठ की कोशिश की जाती हैं। अब तक 300 से 400 आतंकियों ने घुसने की कोशिश की है। जिनमें से ज्यादातर को सेना ने मार गिराया है। उन्होंने बताया कि एलओसी के पास बलोनी, कलाल, केरन और डोडा जैसे इलाकों में पाकिस्तान की चौकियों को गिराया जा चुका है।