फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Army tanks and combat vehicles carry out drills of crossing the Indus River in the eastern Ladakh area

Indian Army: दुश्मनों को ठिकाने लगाने सिंधु नदी के पार पहुंचे सेना के टैंक, युद्धाभ्यास में दिखा पराक्रम

Sat, 08 Jul 2023 10:45 AM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 08 Jul 2023 10:45 AM IST
सार

Indian Army: भारतीय सेना के टैंक (टी -90 भीष्म) और बीएमपी लड़ाकू वाहनों ने पूर्वी लद्दाख में सिंधु नदी को पार करने के लिए हुए इस अभ्यास में भाग लिया।

विज्ञापन
Indian Army tanks and combat vehicles carry out drills of crossing the Indus River in the eastern Ladakh area
सिंधू नदी को पार करते भारतीय सेना के टैंक - फोटो : Social Media

विस्तार

भारतीय सेना के टैंक और लड़ाकू वाहनों ने दुश्मन के ठिकानों पर हमला करने के लिए पूर्वी लद्दाख सेक्टर में सिंधु नदी को पार करने का अभ्यास किया। भारतीय सेना के टैंक (टी -90 भीष्म) और बीएमपी लड़ाकू वाहनों ने पूर्वी लद्दाख में सिंधु नदी को पार करने के लिए हुए इस अभ्यास में भाग लिया। जानकारी के अनुसार, पूर्वी लद्दाख सेक्टर में भारतीय सेना के नए हथियार और उपकरण तैनात किए गए हैं। नई हथियार प्रणालियों में धनुष- मेड इन इंडिया होवित्जर, एम 4 क्विक रिएक्शन फोर्स वाहन और सभी टेरेन वाहन शामिल हैं। 

विज्ञापन

युद्धाभ्यास में धनुष मेड इन इंडिया होवित्सर भी हुआ शामिल

भारतीय सेना के बीएमपी इन्फैंट्री कॉम्बैट वाहनों ने अभ्यास करते हुए पूर्वी लद्दाख के न्योमा में सिंधु नदी को पार कर अपना पराक्रम दिखाया। सैन्य अभ्यास के बारे में बताते हुए कैप्टन वी मिश्रा ने बताया, "इस ड्रिल में 155 मिमी x 45 कैलिबर धनुष मेड इन इंडिया होवित्जर भी शामिल हुआ। यह आधुनिक टू-सिस्टम मेक इन इंडिया योजना के तहत जबलपुर की एक गन कैरिज फैक्ट्री में बनाया गया है और यह पिछले साल से यहां तैनात है। यह 48 किलोमीटर के लक्ष्य की सटीकता के साथ समुद्र तल से 4000 मीटर से ऊपर लक्ष्य साधने की क्षमता रखता है। इसमें छह तरह के गोला-बारूद फायर किए जा सकते हैं और यह पहली ही फायर में तीन राउंड फायर कर सकता है। इसे बोफोर्स की प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के तहत तैयार किया गया है, लेकिन भारत ने इसे मेक इन इंडिया योजना के तहत खुद ही बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed