{"_id":"618015ea5f600c20b92e0d83","slug":"indian-army-shatrujeet-brigade-conducting-airborne-insertion-in-eastern-ladakh-to-validate-rapid-response-capabilities","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय सेना: पूर्वी लद्दाख में शत्रुजीत ब्रिगेड ने शुरू किया हवाई अभ्यास, साबित करेगी तेजी से प्रतिक्रिया देने की क्षमता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारतीय सेना: पूर्वी लद्दाख में शत्रुजीत ब्रिगेड ने शुरू किया हवाई अभ्यास, साबित करेगी तेजी से प्रतिक्रिया देने की क्षमता
Mon, 01 Nov 2021 10:01 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 01 Nov 2021 10:01 PM IST
सार
चीन के साथ पूर्वी लद्दाख और वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर गतिरोध की स्थिति के बीच भारतीय सेना अपनी क्षमताओं को और बेहतर करने में जुटी हुई है। इसी के तहत सोमवार को सेना की शत्रुजीत ब्रिगेड ने अपनी तुरंत प्रतिक्रिया देने की क्षमताओं को साबित करने के लिए अभ्यास की शुरुआत की।
विज्ञापन
अभ्यास के दौरान सेना की शत्रुजीत ब्रिगेड
- फोटो : एएनआई
विस्तार
भारतीय सेना इस समय अपनी क्षमताएं बढ़ाने के लिए हवाई और युद्धक अभ्यासों को अंजाम दे रही है। इसी के हिस्से के रूप में सोमवार को सेना की शत्रुजीत ब्रिगेड अपनी तेज प्रतिक्रिया क्षमताओं की मान्यता के लिए पूर्वी लद्दाख में उत्तरी सीमा पर हवाई सम्मिलन (एयरबोर्न इंसर्शन) कर रही है।
विज्ञापन
सेना ने बताया कि इंटर-थिएटर चाल, सटीक स्टैड-ऑफ ड्रॉप, तेजी से समूह में आने और तय लक्ष्यों का पता लगाने की क्षमता की मान्यता के लिए पांच माउंटिंग बेस से सी-130 व एएन-32 विमानों से पूर्व अनुकूलित सैनिकों को विशेषज्ञ वाहनों और मिसाइल डिटैचमेंट के साथ भेजा गया था।
विज्ञापन
शत्रुजीत ब्रिगेड में सेना के बेहतरीन पैराट्रूपर शामिल होते हैं। भारत और चीन के बीच संबंधों व गतिरोध की जानकारी रखने वाले विशेषज्ञों का कहना है कि इस अभ्यास का समय काफी अहम है क्योंकि यह दोनों देशों के बीच 13वें दौर की सैन्य वार्ता के तीन सप्ताह के बाद आयोजित हो रहा है।
विज्ञापन
Shatrujeet Brigade of Indian Army is conducting an Airborne insertion along the northern borders in Eastern Ladakh to validate its rapid response capabilities, as part of an Airborne exercise and combat manoeuvres pic.twitter.com/gH3bsbM70V
— ANI (@ANI) November 1, 2021