फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Army's preparation for the start of war in the hilly area, military exercise 'Poorvi Prahar' begins

Indian Army: पहाड़ी इलाकों में युद्ध से निपटने के लिए भारतीय सेना तैयार, सैन्य अभ्यास 'पूर्वी प्रहार' शुरू

Wed, 13 Nov 2024 04:14 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Wed, 13 Nov 2024 04:14 PM IST
सार

भारतीय सेना के मुताबिक इस सैन्य अभ्यास का उद्देश्य पहाड़ी इलाकों में भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना की युद्ध क्षमता को बढ़ाना है। ताकि तीनों सेनाओं में समन्वय और तत्परता बढ़ सके

विज्ञापन
Indian Army's preparation for the start of war in the hilly area, military exercise 'Poorvi Prahar' begins
युद्ध अभ्यास में भाग लेते सैनिक। - फोटो : ANI/वीडियो ग्रैब

विस्तार

भारतीय सेना ने पहाड़ी इलाकों में युद्ध की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। सेना ने 10 नवंबर से अरुणाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में तीन स्तरीय सेवा अभ्यास पूर्वी प्रहार शुरू किया है। भारतीय सेना के मुताबिक इस सैन्य अभ्यास का उद्देश्य पहाड़ी इलाकों में भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना की युद्ध क्षमता को बढ़ाना है। ताकि तीनों सेनाओं में समन्वय और तत्परता बढ़ सके। यह अभ्यास 18 नवंबर तक चलेगा। 
विज्ञापन

 
एलएसी से वापसी के बाद पहला संयुक्त सैन्य अभ्यास
हाल ही में भारत और चीन के बीच एलएसी को लेकर हुए समझौते के बाद भारतीय सेना की वास्तविक नियंत्रण रेखा से वापसी हो गई है। इसके बाद यह पहला त्रिस्तरीय संयुक्त अभ्यास हो रहा है। इस सैन्य अभ्यास में सेना के तीनों अंग अपनी युद्ध क्षमता को दिखा रहे हैं। इसमें इन्फ्रेंटी फाइटर यूनिट, आर्टिलरी गन, लाइट कॉम्बेट हेलीकॉप्टर, यूएवी का प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके साथ ही सुखोई-30, राफेल जैसे लड़ाकू विमान भी युद्ध अभ्यास में शामिल हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में रक्षा तैयारी की मजबूती पर जोर
बताया जाता है कि सैन्य अभ्यास में नौसेना के मार्को कमांडो भी भाग ले रहे हैं। अभ्यास का उद्देश्य पूर्वी क्षेत्र में रक्षा तैयारियों और स्थिति के मजबूत करना है। इसके साथ ही सेना के तीनों अंगों की संयुक्त क्षमता को निखारना है। 18 नवंबर तक चलने वाले संयुक्त अभ्यास में वायु सेना, नौसेना और थल सेना तीनों अपने-अपने युद्ध कौशल को दिखाएंगे। साथ ही पहाड़ी इलाकों में हो रहा यह अभ्यास सेना के युद्ध कौशल को संवारने में बड़ा योगदान देगा।

संबंधित वीडियो  


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed