फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian army raised alarm over poor quality of ammunition being supplied from OFB

घटिया गोला-बारूद से हो रही दुर्घटनाएं, सेना ने सरकार के सामने जताई चिंता 

Tue, 14 May 2019 08:22 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 14 May 2019 08:22 AM IST
विज्ञापन
Indian army raised alarm over poor quality of ammunition being supplied from OFB
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pib.nic.in

भारतीय सेना ने घटिया गोला बारूद और युद्ध उपकरणों से फील्ड में होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर चेतावनी दी है। यह गोला बारूद सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड (ओएफबी) से सप्लाई होते हैं। जिसमें टैंक, आर्टिलरी, एयर डिफेंस और बंदूके शामिल हैं।

विज्ञापन


सेना ने रक्षा मंत्रालय से कहा है कि गोला बारूद से संबंधित दुर्घटनाओं के कारण सैनिकों की जान जा रही है, वह घायल हो रहे हैं और उपकरणों को नुकसान हो रहा है। सूत्रों के अनुासार इसी वजह से ओएफबी द्वारा निर्मित बहुत से गोला बारूद को लेकर सेना विश्नास खोती जा रही है।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि सेना ने रक्षा सचिव (उत्पादन) अजय कुमार के सामने ऑर्डिनेंस फैक्ट्री द्वारा गोला-बारूद की गुणवत्ता पर अपेक्षित ध्यान न दिए जाने को लेकर इस मामले पर गंभीर चिंता व्यक्त की। ओएफबी की देशभर में 41 फैक्ट्री हैं और उसका सालाना टर्नओवर लगभग 19,000 करोड़ रुपये का है। जो 12 लाख मजबूत सेना को हथियार और गोला बारूद सप्लाई करने का मुख्य स्रोत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सूत्र ने कहा, 'ओएफबी के उत्पादों की गुणवत्ता में आई किसी भी कमी के कारण उसका असर देश की युद्ध क्षमताओं पर पड़ता है।' इस चेतावनी को लेकर सेना और रक्षा सचिव ने ओएफबी के कामकाज को बेहतर बनाने के लिए एक जरूरी सहयोगात्मक प्रयास करने की बात कही है। 

रक्षा सचिव उत्पादन ने सेना को अपनी शिकायतों को लिखित रूप में प्रस्तुत करने के लिए कहा है। 15 पेजों में सेना ने अपनी शिकायत प्रस्तुत की है जो एक बेहद गंभीर तस्वीर प्रस्तुत करती है। इसमें कहा गया है कि नियमित दुर्घटनाएं 105एमएम की इंडियन फील्ड गन्स, 105एमएम लाइट फील्ड गन्स, 130एमएम एमए1 मीडियम गन्स, 40एमएम एल-70 एयर डिफेंस गन्स और टू-72, टी-90 और अर्जुन बैटल टैंक्स से हो रही हैं। 


इसके अलावा दोषपूर्ण गोला बारूद के कारण कुछ मामले 155एमएम बोफोर्स गन के भी सामने आए हैं। सूत्र ने कहा, 'ओएफबी समस्या को सुलझाने के प्रति गंभीर नहीं है। जिसकी सवजह से सेना ने लंबी दूरी के गोला-बारूद से फायरिंग बंद कर दी है।'


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed