फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Army places order for procuring Israeli Spike missiles

इजरायली टैंक रोधी स्पाइक मिसाइल बढ़ाएगी भारतीय सेना की ताकत, सौदा तय

Thu, 11 Jul 2019 08:52 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Thu, 11 Jul 2019 08:52 PM IST
विज्ञापन
Indian Army places order for procuring Israeli Spike missiles
स्पाइक मिसाइल

भारतीय सेना ने इजरायली टैंक रोधी स्पाइक मिसाइलों की खरीद के लिए एक सौदा किया है। इजरायल की स्पाइक मिसाइलें अपनी सटीक निशाना लगाने की क्षमता के साथ-साथ बंकरों को भेदने में भी सक्षम हैं। ये मिसाइलें चार किलोमीटर की रेंज में निशाने को भेद सकती हैं और इन्हें मैदान के साथ-साथ पहाड़ियों से भी चलाया जा सकता है।  

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि स्पाइक मिसाइल को वाहनों के साथ-साथ, हेलिकॉप्टर, जहाज और ग्राउंड लॉन्चर्स से भी चलाया जा सकता है और नियंत्रण रेखा के साथ भी तैनात किया जा सकता है। 
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि इसी साल हुई बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद अप्रैल में सेना ने स्पाइक मिसाइलों की खरीद को मंजूरी दे दी थी। इस महीने इसका सौदा किया गया। अप्रैल में आर्मी कमांडर्स मीट में इन मिसाइलों की खरीद पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 फरवरी को हुए पुलवामा हमले के बाद तीनों सेनाओं को हथियारों की आपात खरीद के अधिकार दे दिए गए थे। इसके तहत सेनाएं 300 करोड़ रुपये तक के हथियार खरीद सकती हैं। बता दें कि इस हमले में 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे। सूत्रों ने कहा कि सेना तोपखाना गोला बारूद के लिए सटीक निर्देशित किट की खरीद को भी प्राथमिकता दे रही है। 


तीनों सेनाओं और रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के समक्ष इस बारे में प्रेजेंटेशन दी थी, जिसके बाद स्पाइक मिसाइल खरीद का सौदा किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed