फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Army officials says News of Punjab regiment soldiers were protesting with some farmers is fake

भारतीय सेना बोली: पंजाब रेजिमेंट का कोई भी जवान किसानों के आंदोलन में नहीं हुआ शामिल, मीडिया में चल रही खबर फर्जी

Sun, 10 Oct 2021 02:15 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 10 Oct 2021 02:15 PM IST
सार

सेना के अधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें भारतीय सेना के जवान एक तंबू के नीचे नागरिकों के साथ खड़े होकर कह रहे हैं कि पंजाब रेजिमेंट के जवान कुछ किसानों के साथ विरोध कर रहे हैं। यह बिल्कुल मनगढ़ंत और फर्जी खबर है। 

विज्ञापन
Indian Army officials says News of Punjab regiment soldiers were protesting with some farmers is fake
सेना के जवान - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब रेजिमेंट के कुछ जवानों के किसानों के आंदोलन में भाग लेने वाली खबर पर अब भारतीय सेना के अधिकारियों ने स्पष्टीकरण दिया है। अधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें भारतीय सेना के जवान एक तंबू के नीचे नागरिकों के साथ खड़े होकर कह रहे हैं कि पंजाब रेजिमेंट के जवान कुछ किसानों के साथ विरोध कर रहे हैं। यह बिल्कुल मनगढ़ंत और फर्जी खबर है। भारतीय सेना के अधिकारी ने आगे बताया कि यूनिट के पूर्व सैनिकों ने एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा रहे सेवारत कर्मियों के लिए चाय की व्यवस्था की थी। ऐसे में ये कहना कि ये वीडियो पंजाब रेजिमेंट के जवानों का है बिल्कुल गलत है।

विज्ञापन


26 नवंबर से किसानों का आंदोलन जारी
बता दें कि 26 नवंबर, 2020 से दिल्ली की सीमाओं पर किसान अपनी मांगों के समर्थन में डटे हुए हैं। केंद्र ओर राज्य सरकारों की तरफ से लगाई गई बाधाओं के बावजूद कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग पर किसान अड़े हुए हैं। संयुक्त किसान मोर्चा ने तीनों कानूनों को कॉरपोरेट समर्थक बताते हुए फसलों पर लाभकारी एमएसपी को कानूनी अधिकार बनाने की मांग की है।
विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा का देशभर में रेल रोकने का एलान
संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध में महापंचायत करने का एलान किया है। 26 अक्तूबर को लखनऊ में किसान मोर्चा महापंचायत करेगा। इसके अलावा 18 अक्तूबर को देशभर में रेल रोकने का एलान किया है। साथ ही अजय मिश्रा के इस्तीफे और आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी की मांग की है।  इस बीच किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल्ली की सीमाओं पर महीनों से चल रहे कृषि कानूनों के विरोध के दौरान लगभग 750 किसानों की मौत पर संसद में एक बार दुख व्यक्त करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed