फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Army officers retirement age from next year may increase, DMA made a proposal

भारतीय सेना के अधिकारियों की अगले साल से बढ़ सकती है रिटायरमेंट की उम्र, डीएमए ने बनाया प्रस्ताव

Thu, 19 Nov 2020 03:48 PM IST
Rajeev Rai एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 19 Nov 2020 03:48 PM IST
विज्ञापन
Indian Army officers retirement age from next year may increase, DMA made a proposal
सीडीएस जनरल बिपिन रावत - फोटो : एएनआई

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत के अंतर्गत आने वाले सैन्य मामलों के विभाग (डीएमए) ने भारतीय सेना में सेवानिवृत्ति की उम्र बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है। डीएमए की इस योजना के मुताबिक अगले साल अप्रैल से सैन्य अफसरों की रिटायरमेंट उम्र को एक से तीन साल तक बढ़ाया जा सकता है। 

विज्ञापन


सरकार के सूत्रों ने समाचार एजेंसी एएनआई से बताया, 'आयु विस्तार के प्रस्ताव पर बहुत सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है क्योंकि इससे सभी अधिकारियों को अन्य असैनिक नागरिकों की तुलना में एक से तीन साल की अतिरिक्त सेवा मिलेगी और वे 60 साल तक सेवा दे सकेंगे। ऐसे में इस प्रस्ताव को अगले साल के वित्तीय वर्ष के अप्रैल महीने से लागू किया जा सकता है। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इससे पहले, अधिकारी पुनः रोजगार योजना के तहत 58 वर्ष की आयु तक सेवानिवृत्त होते थे और सेवा करते थे। लेकिन उम्र विस्तार की योजना लागू होने के बाद, रक्षा बल उन अधिकारियों के लिए भी पुनः रोजगार की योजना को बंद कर देंगे, जो नियमित सेवा से सेवानिवृत्त होते हैं और कुछ वर्षों के लिए फिर से एक कम रैंक के अधिकारी का वेतन प्राप्त करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed