{"_id":"6357dc5596de6215fb0e9961","slug":"indian-army-has-issued-tender-for-the-procurement-of-750-remotely-piloted-aerial-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Army: निगरानी के लिए 750 ड्रोन खरीदेगी सेना, फास्ट-ट्रैक प्रक्रिया के तहत जारी किया टेंडर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Indian Army: निगरानी के लिए 750 ड्रोन खरीदेगी सेना, फास्ट-ट्रैक प्रक्रिया के तहत जारी किया टेंडर
Tue, 25 Oct 2022 06:23 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Tue, 25 Oct 2022 06:23 PM IST
सार
हाल ही में, भारतीय वायु सेना और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के बीच भी एक अनुबंध किया गया था। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, भारतीय वायु सेना और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने 6,800 करोड़ रुपए के 70 HTT-40 स्वदेशी ट्रेनर विमानों के लिए एक अनुबंध किया था।
विज्ञापन
ड्रोन
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय सेना ने आज यानी मंगलवार को भारत सरकार द्वारा रक्षा बलों को दी गई आपातकालीन खरीद शक्तियों के तहत फास्ट-ट्रैक प्रक्रियाओं के जरिए 750 ड्रोन्स की खरीद के लिए एक निविदा जारी की है। इससे पहले हाल ही में 1,000 निगरानी कॉप्टरों की खरीद के लिए एक निविदा जारी की थी। साथ ही सेना ने चीन से लगी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर अपनी ताकत बढ़ाने के लिए रिमोट से चलने वाली 80 मिनी विमान प्रणाली की खरीद के लिए भी टेंडर जारी किए थे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, रिमोट संचालित मिनी विमान दिन और रात की निगरानी तथा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लक्ष्य का पता लगाने के लिए एक आदर्श मल्टी-सेंसर प्रणाली है। रिमोट संचालित विमान कार्यक्रम के लिए निविदा जमा करने की अंतिम तारीख 16 नवंबर है।
विज्ञापन
टेंडर के मुताबिक, चयनित आपूर्तिकर्ता को अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के 12 महीने के भीतर इनकी आपूर्ति करनी होगी। ‘बाय’ (इंडियन) श्रेणी के तहत रिमोट संचालित मिनी एयरक्राफ्ट सिस्टम की खरीद की जा रही है। आपातकालीन खरीद प्रक्रिया के तहत फास्ट ट्रैक प्रक्रिया के माध्यम से सेना की 1,000 निगरानी कॉप्टर की खरीद का मकसद चीन के साथ सीमा पर निगरानी को बढ़ावा देना भी है।
विज्ञापन
70 HTT-40 स्वदेशी ट्रेनर विमानों के लिए भी अनुबंध
इस बीच भारतीय वायु सेना और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के बीच भी एक अनुबंध किया गया था। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, भारतीय वायु सेना और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने 6,800 करोड़ रुपए के 70 HTT-40 स्वदेशी ट्रेनर विमानों के लिए एक अनुबंध किया था।