फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Army counterattack on Tapan Bose pakistan and indian army statement

पाक सेना से तुलना करने वाले कार्यकर्ता तपन बोस को सेना का करारा जवाब

Wed, 29 Jan 2020 11:01 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Wed, 29 Jan 2020 11:01 PM IST
विज्ञापन
Indian Army counterattack on Tapan Bose pakistan and indian army statement
भारतीय सेना (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी सेना से तुलना करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता तपन बोस को भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया है। तपन बोस ने बुधवार को सेना का अपमान करते हुए विवादित बयान दिया था। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान तपन बोस ने सेना पर सवाल उठाते हुए कहा था कि वह अपने ही लोगों को मार रही है। इस पर भारतीय सेना ने कड़ी आपत्ति जताते हुए जवाब दिया। 

विज्ञापन


तपन बोस ने बुधवार को सेना का अपमान करते हुए विवादित बयान दिया था। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान तपन बोस ने सेना पर सवाल उठाते हुए कहा था कि वह अपने ही लोगों को मार रही है। उन्होंने भारतीय सेना और पाकिस्तानी सेना एक जैसा बताया था। 
विज्ञापन


इस पर भारतीय सेना ने कड़ी आपत्ति जताते हुए जवाब दिया। सेना के अधिकारियों ने कहा, 'भारतीय सेना भारत के विचार को मजबूत करती है और राष्ट्रीय मूल्यों पर चलती है। सेना राष्ट्रहित, संप्रुभता और क्षेत्रीय अखंडता और देश की एकजुटता की रक्षा के लिए काम करती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन




सेना ने कहा, 'हम संविधान के आदर्शों को बनाए रखते हैं, छद्म युद्धों का जवाब देते हैं, देश के भीतर के खतरों को हराते हैं। और अपनी सरकार व भारत के लोगों के साथ मिलकर काम करते हैं और हमारे सारे कदम देश को समर्पित होते हैं। सेना जाति, धर्म और पंथ के आधार पर भेदभाव नहीं करती है।'
 

क्या कहा था तपन बोस : 

तपन बोस ने कहा था, यहां (भारत) का सत्ता पक्ष और वहां (पाकिस्तान) का सत्ता पक्ष एक जैसा है। यहां की सेना और वहां की सेना एक जैसी है। वहां की सेना अपने लोगों को मारती है और अपने यहां की सेना भी अपने लोगों को मारती है। दोनों में कोई अंतर नहीं है।'






 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed