फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Army confirms death of its personnel who were struck by avalanche Kameng Sector in Arunachal Pradesh news and updates

अरुणाचल प्रदेश: हिमस्खलन की चपेट में आए सात जवानों की मौत की पुष्टि, दो दिन बाद मिले सभी के शव

Tue, 08 Feb 2022 05:15 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 08 Feb 2022 05:15 PM IST
सार

हिमस्खलन की यह घटना राज्य के कामेंग सेक्टर के ऊंचाई वाले इलाके में हुई। लापता जवान रविवार को गश्त कर रहे एक सैन्य दल का हिस्सा थे। तभी हिमस्खलन होने से वे उसकी चपेट में आ गए थे।

विज्ञापन
Indian Army confirms death of its personnel who were struck by avalanche Kameng Sector in Arunachal Pradesh news and updates
हिमस्खलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अरुणाचल प्रदेश से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां पहाड़ी इलाके में हुए हिमस्खलन की चपेट में आने से सात जवानों की मौत हो गई। सेना ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की है। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही इन जवानों के बर्फ के नीचे दब जाने की बात सामने आई थी। इसके बाद उन्हें निकालने के लिए राहत-बचाव कार्य शुरू किए गए। लेकिन बचाव दल को सैनिकों के शव मिले। 
विज्ञापन


एक अधिकारी ने कहा, ' हिमस्खलन वाले स्थान से सभी सात कर्मियों के शव बरामद हुए हैं। दुर्भाग्यवश, अभियान में जुटे प्रत्येक व्यक्ति के सर्वश्रेष्ठ प्रयासों के बावजूद, सभी सात लोगों की मृत्यु होने की पुष्टि हुई है।' उन्होंने कहा, 'आगे की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए सैन्यकर्मियों के शव घटनास्थल से नजदीकी सैन्य अस्पताल ले जाए गए।'
विज्ञापन


हिमस्खलन की यह घटना राज्य के कामेंग सेक्टर के ऊंचाई वाले इलाके में हुई। लापता जवान रविवार को गश्त कर रहे एक सैन्य दल का हिस्सा थे। तभी हिमस्खलन होने से वे उसकी चपेट में आ गए थे। उन्हें ढूंढने के लिए विशेषज्ञों की टीम को विमान से मौके पर भेजा गया, ताकि बचाव कार्य में उनकी सेवाएं ली जा सकें। हालांकि, इलाके में खराब मौसम ने टीम का काम मुश्किल बना दिया। इस पूरे इलाके में पिछले कुछ दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमस्खलन में जान गंवाने वाले जवानों के नाम सामने आए
भारतीय सेना के पूर्वी कमांड ने हिमस्खलन में जान गंवाने वाले जवानों के नाम भी बताए हैं। इनके नाम हैं- हवलदार जुगल किशोर, राइफलमैन अरुण कत्तल, राइफलमैन अक्षय पठानिया, राइफलमैन विशाल शर्मा, राइफलमैन राके सिंह, राइफलमैन अंकेश भारद्वार और गनर गुरबाज सिंह हैं।

पीएम मोदी ने जताया घटना पर दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश में हिमस्खलन की चपेट में आने से हुई सेना के जवानों की मौत पर मंगलवार को शोक जताया। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, "अरुणाचल प्रदेश में हिमस्खलन से भारतीय सेना के जवानों की मौत से दुखी हूं। देश की उत्कृष्ट सेवा के लिए हम उनके योगदान को कभी नहीं भूल पाएंगे। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।" 

राष्ट्रपति ने कहा- दर्द को लफ्जों में बयां नहीं किया जा सकता
कोविंद ने ट्वीट किया है, ‘‘अरुणाचल प्रदेश में हिमस्खलन के कारण हुए हादसे में सैनिकों के मरने का दर्द लफ्जों में बयां नहीं किया जा सकता। बहादुर सैनिकों ने देश सेवा में अपने प्राणों की आहूति दी है। उनके नि:स्वार्थ बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। मेरी संवदेनाएं उनके परिवारों के साथ हैं।’’


रक्षा मंत्री बोले- बहादुरी को सलाम करता हूं
इस घटना को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, "अरुणाचल प्रदेश के केमांग सेक्टर में हिमस्खलन से जान गंवाने वाले भारतीय सेना के जवानों की मृत्यु से व्यथित हूं। इन बहादुर सैनिकों की जान देश की सेवा में चली गई। मैं उनकी बहादुरी और सेवा को सलाम करता हूं। उनके दुखी परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed