फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Army Chinese PLA soldier who was apprehended was handed back to China LAC

भारत ने चीनी सैनिक को वापस लौटाया, गलती से एलएसी पार कर भारतीय सीमा में हुआ था दाखिल

Mon, 11 Jan 2021 12:19 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 11 Jan 2021 12:19 PM IST
विज्ञापन
Indian Army Chinese PLA soldier who was apprehended was handed back to China LAC
PLA china Army - फोटो : सांकेतिक

भारतीय सेना ने पूर्वी लद्दाख में शुक्रवार को पकड़े गए ‘पीपल्स लिबरेशन आर्मी’ (पीएलए) के सैनिक को आज वापस चीन को सौंप दिया है। आधिकारिक सूत्र ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह चीनी सैनिक 8 जनवरी को गलती से वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पार कर के भारतीय सीमा में घुस आया था।

विज्ञापन


चीन की जनमुक्ति सेना (पीएलए) के सैनिक को शुक्रवार सुबह पूर्वी लद्दाख के पैंगोंग सो के दक्षिणी किनारे वाले क्षेत्र में पकड़ा गया। चीनी सैनिक वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के भारतीय हिस्से में आ गया था। सूत्रों ने बताया कि पूर्वी लद्दाख में सुबह 10:10 बजे पर चुशूल-मोल्दो सीमा स्थल पर सैनिक को चीन को सौंप दिया गया।

विज्ञापन

भारतीय सेना ने शुक्रवार को वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पार कर पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग त्सो (झील) के दक्षिणी तट पर भारतीय भू-भाग एक चीनी सैनिक को दबोचा था। भारतीय सेना ने चीनी सैनिक को ऐसे समय में वापस लौटाया है, जब पूर्वी लद्दाख में दोनों देशों की सेनाओं के बीच गत आठ महीने से गतिरोध जारी है। सेना ने बताया था कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी का एक सैनिक एलएसी पार कर भारतीय सीमा में आ गया था। इसके बाद उसे वहां तैनात भारतीय सैनिकों ने हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उस सैनिक ने बताया कि वो रास्ता भटक गया था।



चीनी सेना ने सैनिक के पकड़े जाने की पुष्टि की
बीजिंग में चीनी सेना ने पुष्टि की थी कि उसका एक जवान चीन-भारत सीमावर्ती इलाकों में रास्ता भटक गया। पीएलए की आधिकारिक वेबसाइट में कहा गया कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी अग्रिम रक्षा बल का एक जवान अंधेरे और जटिल भौगोलिक स्थिति के कारण चीन-भारत की सीमा पर शुक्रवार तड़के रास्ता भटक गया। इस संबंध में भारत को सूचना दी गई है। भारतीय पक्ष लापता चीनी जवान की तलाश और उसे बचाने में मदद कर सकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed