{"_id":"5ff9736a8ebc3e30b77784ff","slug":"indian-army-caught-a-chinese-leader-on-8-january-2021-on-the-indian-side-of-loc","type":"story","status":"publish","title_hn":"लद्दाख में फिर चीन की घुसपैठ, पैंगोंग झील के पास भारतीय जवानों ने दबोचा चीनी सैनिक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लद्दाख में फिर चीन की घुसपैठ, पैंगोंग झील के पास भारतीय जवानों ने दबोचा चीनी सैनिक
Sat, 09 Jan 2021 02:46 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लेह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लेह
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 09 Jan 2021 02:46 PM IST
विज्ञापन
भारत और चीन की सेना
- फोटो : एएनआई (फाइल)
हाल ही में भारतीय सेना ने एक चीनी सैनिक को हिरासत में लिया। आठ जनवरी 2021 को सेना ने भारतीय वास्तविक नियंत्रण रेखा की तरफ एक चीनी सैनिक को पकड़ा। पैंगोंग त्सो झील के दक्षिणी इलाके में चीनी सैनिक को पकड़ा गया है। पीएलए के सैनिक ने भारतीय सीमा रेखा को लांघा, जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
Troops from either side are deployed along LAC since friction erupted last year due to unprecedented mobilisation and forward concentration by Chinese troops. PLA soldier is being dealt with as per laid down procedures & circumstances under which crossed LAC: Indian Army https://t.co/iitBluKSNe
— ANI (@ANI) January 9, 2021विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले साल जून महीने में पैदा हुए भारत और चीन के बीच तनाव के बाद वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारतीय सीमा की तरफ भारतीय सैनिकों की तैनाती रहती है। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के सैनिक को वास्तविक नियंत्रण रेखा पार करने पर निर्धारित प्रक्रियाओं और परिस्थितियों के आधार पर निपटाया जा रहा है।