भारतीय सेना लड़ सकती है एक समय में पाक, चीन और आतंकियों से ढाई युद्ध- सेनाध्यक्ष बिपिन रावत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेनाअध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने पड़ोसी देशों से युद्ध होने की स्थिति में बड़ा बयान दिया है। जनरल रावत ने कहा कि सेना एक समय में पाकिस्तान, चीन और आतंकियों के साथ ढाई युद्ध लड़ सकती है। सेनाध्यक्ष के बयान का नेवी के चीफ एडमिरल सुनील लांबा ने भी समर्थन किया है। सुनील लांबा ने कहा कि भारतीय सशस्त्र सुरक्षा बल किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए जनरल रावत ने कहा कि सेना के पास इतनी क्षमता है कि वो आसानी से युद्ध करके जीत भी सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ सेना को मॉर्डन साजो सामान से लैस करने के लिए हमारी बातचीत चल रही है, जिससे सरकार भी पूरी तरह से राजी है। जल्दी ही सेना के पास कई तरह के आधुनिक हथियार लाने के प्रयास किए जाएंगे।India is fully ready for two & a half front war (China, Pak & internal security requirements simultaneously): Army Chief to ANI (File Pic) pic.twitter.com/UKu8HSln04
— ANI (@ANI_news) June 8, 2017विज्ञापन
जनरल रावत ने कहा कि सेना के पास फिलहाल 30 फीसदी प्रचलित हथियार, 40 फीसदी पुराने हो चुके हथियार और 30 फीसदी नए हथियार व साजोसामान है।We keep raising our modernization issues with GoI, going well: Army Chief General Bipin Rawat to ANI on upgrading army equipment
— ANI (@ANI_news) June 8, 2017
जनरल रावत ने आश्वासन देते हुए कहा कि कश्मीर घाटी में जल्द ही स्थिति में सुधार होगा और भारतीय सेना इसके लिए प्रयास कर रही है।We as the army maintain a balance, obsolete (30%), obsolescence (40%) and modern equipment (30%): Army Chief in an interaction with ANI
— ANI (@ANI_news) June 8, 2017
थलसेनाध्यक्ष बिपिन रावत के बाद नेवी के चीफ एडमिरल सुनील लांबा ने भी कहा कि भारत की सेनाएं किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।Condition in Kashmir will improve soon: Army Chief General Bipin Rawat to ANI
— ANI (@ANI_news) June 8, 2017
The Indian armed forces are ready for any contingency: Navy Chief Admiral Sunil Lanba on Army Chief General Bipin Rawat's statement pic.twitter.com/GB0xh7szgt
— ANI (@ANI_news) June 8, 2017