{"_id":"5b980d98867a557fe86c2ea0","slug":"indian-army-can-cut-the-number-of-one-lakh-soldiers-bipin-rawat-interacted-with-officials","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना ने ब्रिगेडियर रैंक खत्म करने पर किया विचार, एक लाख जवानों की संख्या में भी हो सकती है कटौती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सेना ने ब्रिगेडियर रैंक खत्म करने पर किया विचार, एक लाख जवानों की संख्या में भी हो सकती है कटौती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
बिपिन रावत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत और अन्य शीर्ष अधिकारियों ने मंगलवार को सेना में संभावित सुधारों को लेकर विचार-विमर्श किया। सूत्रों ने बताया कि इस दौरान सेना में व्यापक संगठनात्मक पुनर्गठन और बल संख्या को कम करने पर बात की गई। इसमें सेना को चुस्त करने और कैडर रिव्यू पर भी चर्चा की गई। जिसके तहत सेना में ब्रिगेडियर रैंक को खत्म करने पर भी विचार किया गया।
विज्ञापन
ऐसे संकेत हैं कि अगले पांच सालों में सेना एक लाख से ज्यादा जवानों को कम कर सकती है। मौजूदा समय में सेना में 13 लाख जवान हैं। इसके साथ ही सेना के आधिनिकीकरण की प्रक्रिया और सेना को नए हथियारों और मोर्चे पर तैनात करने पर विचार किया गया। बैठक में शीर्ष अधिकारियों ने सेना में सुधार को लेकर दो समितियों की रिपोर्ट की भी समीक्षा की।
विज्ञापन
सेना में हो रहे इन सुधारों का मुख्य उद्देश्य कठिन चुनौतियों को सरलता से सुलझाना के कौशल को विकसित करना है। साथ ही प्रमुख पदों पर उम्र सीमा तय करने पर भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, अगले महीने होने वाली बैठक में सेना में संख्या बल को घटाने और अन्य सुझावों पर व्यापक चर्चा करेंगे। रक्षा मंत्रालय पहले ही सेना के लिए सुधारों उपायों के लिए सीरीज की घोषणा कर चुका है, जिसमें 57 हजार अधिकारियों और अन्य रैंक के अफसरों की पुन: तैनाती करना शामिल है।