फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Army awards first contract under iDEX initiative

iDEX Initiative: भारतीय सेना ने आईडेक्स पहल के तहत पहला खरीद ऑर्डर दिया, हाइपर स्टील्थ के साथ किया अनुबंध

Wed, 15 Mar 2023 12:26 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 15 Mar 2023 12:26 AM IST
सार

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि सेना ने मशीनीकृत बलों के लिए स्वदेश में विकसित ‘इंटीग्रेटेड मोबाइल केमौफ्लेग सिस्टम’ की खरीद के लिए एक स्टार्टअप हाइपर स्टील्थ टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के साथ अनुबंध को अंतिम रूप दिया है।

विज्ञापन
Indian Army awards first contract under iDEX initiative
iDEX Project - फोटो : makeinindiadefence.gov.in

विस्तार

विज्ञापन

भारतीय सेना ने सरकार के ‘इनोवेशन फॉर डिफेंस एक्सीलेंस’ (iDEX) परियोजना के तहत एक स्टार्ट-अप को पहला खरीद ऑर्डर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईडेक्स को रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने और तकनीकी विकास को प्रोत्साहित करने के लिए एक परिवेश बनाने के उद्देश्य से 2018 में पेश किया था।

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि सेना ने मशीनीकृत बलों के लिए स्वदेश में विकसित ‘इंटीग्रेटेड मोबाइल केमौफ्लेग सिस्टम’ की खरीद के लिए एक स्टार्टअप हाइपर स्टील्थ टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के साथ अनुबंध को अंतिम रूप दिया है।

विज्ञापन


बयान के अनुसार, भारतीय सेना ने संशोधित प्रक्रिया के अनुसार आईडेक्स परियोजना के पहले खरीद आदेश देने में अग्रणी भूमिका निभाई है। आईडेक्स पहल को रक्षा नवाचार संगठन (डीआईओ) द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा है, जिसे रक्षा उत्पादन विभाग के अंतर्गत स्थापित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल अप्रैल में इस पहल को और बढ़ावा मिला था, क्योंकि आईडेक्स के लिए संशोधित कार्यप्रणाली को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा अनुमोदित किया गया था, जो लगभग 24 सप्ताह तक खरीद की समय-सीमा में महत्वपूर्ण कमी सुनिश्चित करता है। मंत्रालय ने कहा कि पिछले चार वर्षों में डीआईओ के तहत आईडेक्स स्टार्टअप और इनोवेटर्स के साथ अच्छे तरह से संपर्क स्थापित करने में अग्रणी परियोजना के रूप में उभरने में सक्षम रहा है और रक्षा स्टार्टअप समुदाय के बीच पर्याप्त पहुंच बनाई है।


मंत्रालय ने कहा कि ‘इंटीग्रेटेड मोबाइल केमौफ्लेग सिस्टम’ (IMCS) में कम उत्सर्जन और/या CAM-IIR कोटिंग्स और मोबाइल केमौफ्लेग सिस्टम सामग्री शामिल है जो बख्तरबंद लड़ाकू वाहन (AFV) को इलाके की पृष्ठभूमि के साथ विलय करने की क्षमता प्रदान करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed