फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indian airforce chief rks bhadauria reached dhaka on three days visit

होगी अहम वार्ता: वायुसेना प्रमुख तीन दिन के दौरे पर पहुंचे ढाका

Sun, 27 Jun 2021 02:20 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 27 Jun 2021 02:20 AM IST
सार

इस दौरे पर एयर चीफ मार्शल अपने बांग्लादेशी समकक्ष के साथ दोनों देशों की वायु सेनाओं के बीच तालमेल बढ़ाने के लिए अहम वार्ता करेंगे

विज्ञापन
indian airforce chief rks bhadauria reached dhaka on three days visit
वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारतीय वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया शनिवार को तीन दिन के बांग्लादेश दौरे पर ढाका पहुंच गए। दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग बढ़ाने के मकसद से हो रहा चीफ ऑफ एयर स्टाफ का यह दौरा सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे के बांग्लादेश दौरे के महज दो महीने के अंदर हो रहा है।

विज्ञापन


ढाका में भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट में कहा, एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया बांग्लादेश वायुसेना प्रमुख के आमंत्रण पर 3 दिन के लिए ढाका पहुंच गए हैं। यह वायुसेना प्रमुख का दूसरा बांग्लादेश दौरान है। अपने इस दौरे पर एयर चीफ मार्शल अपने बांग्लादेशी समकक्ष के साथ दोनों देशों की वायु सेनाओं के बीच तालमेल बढ़ाने के लिए अहम वार्ता करेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा भी वह बांग्लादेश सेना के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। पिछले छह महीने के दौरान कोरोना वायरस महामारी के बावजूद दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय यात्राओं की झड़ी सी लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांग्लादेश साल 2021 को अपने संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान की जन्म शताब्दी और खुद को आजादी दिलाने वाले मुक्ति संग्राम की 50वीं सालगिरह के तौर पर मना रहा है।


बांग्लादेश के साथ करीबी संबंध दिखाने के लिए भारत भी 1971 के युद्ध की 50वीं सालगिरह के उपलक्ष्य में बहुत सारे कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। भारत-पाकिस्तान के बीच इसी युद्ध ने बांग्लादेश की आजादी की राह साफ की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed