फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian air force to boost rafale fighting capabilities by using hammer missiles

राफेल की ताकत बढ़ाने के लिए भारत खरीद रहा है खतरनाक हैमर मिसाइल

Thu, 23 Jul 2020 04:57 PM IST
Rajeev Rai एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 23 Jul 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
Indian air force to boost rafale fighting capabilities by using hammer missiles
राफेल लड़ाकू विमान - फोटो : dassault aviation

चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चल रहे तनाव के बीच भारत अपनी सैन्य ताकत को मजबूत करने में लगा हुआ है। भारत इस वक्त तीनों सेनाओं खासकर वायु और थलसेना को पूरी मजबूती देने की कोशिश में है। यही कारण है कि 29 जुलाई को फ्रांस से भारत आने वाले पांच राफेल लड़ाकू विमानों को और ज्यादा शक्तिशाली बनाने के लिए भारत सरकार फ्रांस से हैमर मिसाइलें खरीद रहा है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार द्वारा सशस्त्र बलों को तत्काल खरीदारी के लिए दी गई आपातकालीन शक्तियों के तहत, हवा से सतह पर लगभग 60-70 किलोमीटर तक के लक्ष्य पर मार करने वाली हैमर मिसाइल का आदेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन


हैमर मिसाइल की खरीद के लिए ऑर्डर दे दिया गया है। इस लेकर सरकारी अधिकारियों ने कहा, 'फ्रांसीसी अधिकारियों ने हमारे राफेल लड़ाकू विमान के लिए एक छोटे नोटिस पर उन्हें आपूर्ति करने पर सहमति व्यक्त की है। वायु सेना द्वारा इन मिसाइलों की तत्काल आवश्यकता के मद्देनजर फ्रांसीसी अधिकारी किसी और ग्राहक के स्टॉक से भारत को इन मिसाइलों की आपूर्ति करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैमर एक मध्यम श्रेणी का एयर-टू-ग्राउंड हथियार है जिसे शुरू में फ्रांसीसी वायु सेना और नौसेना के लिए डिजाइन और निर्मित किया गया था। बताया जा रहा है कि हैमर भारत को पूर्वी लद्दाख जैसे पहाड़ी स्थानों सहित किसी भी प्रकार के इलाके में किसी भी बंकर या कठोर ठिकाने को नष्ट करने की क्षमता देगा।

गौरतलब है कि भारत और फ्रांस के बीच 36 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के समझौते के तहत 29 जुलाई को भारत को पांच राफेल विमान मिलेंगे। ये सभी स्कॉल्प और मीटियोर जैसे उन्नत हथियारों से लैस होंगे। पहले पांच राफेल लड़ाकू विमान 29 जुलाई तक भारत में पहुंचने शुरू हो जाएंगे, जो 17 गोल्डन एरो कमांडिंग ऑफिसर के पायलट द्वारा उड़ाए जाएंगे।

राफेल विमान पहले मई के अंत तक भारत को सौंपे जाने थे, लेकिन कोविड-19 स्थिति को देखते हुए इसे दो महीने के लिए स्थगित कर दिया गया था। बता दें कि भारत ने सितंबर में फ्रांस के साथ साल 2016 में 36 राफेल विमानों की आपूर्ति के लिए 60,000 करोड़ रुपये से अधिक के समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। 


हैमर मिसाइल की क्षमता
तीन मीटर लंबी और 330 किलो वजनी यह मिसाइल ऊंचे (पहाड़ी) स्थानों पर 60 किलोमीटर की दूरी और कम ऊंचाई वाली जगहों पर 15 किलोमीटर की दूरी तक मार कर सकती है। जीपीएस और इंफ्रारेड तकनीक से लैस यह मिसाइल दिन और रात के दौरान सभी मौसमों में काम कर सकती है। इसमें वर्टिकल स्ट्राइक क्षमता है। एक राफेल विमान में ऐसी छह मिसाइलों को लगाकर इस्तेमाल किया जा सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed