फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Air Force reaches Singapore to perform at Singapore Air Show 2022

Singapore Air Show 2022: सिंगापुर में भारतीय वायु सेना दिखाएगी अपना दमखम, एयर शो में दिखेगा स्वदेशी तेजस लड़ाकू विमान

Sat, 12 Feb 2022 06:41 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 12 Feb 2022 06:41 PM IST
सार

भारतीय वायसेना सिंगापुर एयर शो 2022 में भाग लेने सिंगापुर पहुंच गई है। शो में वायु सेना तेजस का प्रदर्शन करेगी। 

विज्ञापन
Indian Air Force reaches Singapore to perform at Singapore Air Show 2022
सिंगापुर एयर शो में भारतीय वायु सेना करेगी प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारतीय वायुसेना सिंगापुर में अपना दमखम दिखाएगी। वायुसेना की एक टुकड़ी सिंगापुर एयर शो 2022 में भाग लेने के लिए सिंगापुर पहुंच गई है। सिंगापुर एयर शो का आयोजन 15 से 18 फरवरी तक होगा। 
विज्ञापन


भारतीय वायुसेना का कौशल अब सिंगापुर के आसमानों में भी देखने को मिलेगा। सेना की 44 सदस्यों की टुकड़ी शो में हिस्सा लेने के लिए चंगी एयरपोर्ट पर पहुंची। स्वदेशी तेजस और एमके-1 सिंगापुर में अपनी कौशल और ताकत का प्रदर्शन करेंगे। साथ ही भारतीय वायु सेना को रॉयल सिंगापुर वायु सेना और अन्य शामिल सेनाओं के साथ बातचीत का भी अवसर मिलेगा। 
विज्ञापन


मलेशिया और दुबई में दिखा चुके हैं ताकत
इससे पहले भारतीय वायु सेना मलेशिया में आयोजित लीमा-2019 और दुबई एयर शो-2021 में अपनी ताकत का प्रदर्शन कर चुकी है। इन शो में वायु सेना ने प्रतिभागी बनकर अपने स्वदेशी विमानों का प्रदर्शन किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों है तेजस खास
स्वदेशी तेजस विमान सिंगल इंजन और बहु-भूमिका वाला अत्यंत फुर्तीला सुपरसोनिक लड़ाकू विमान है। इसका निर्माण हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने किया है। तेजस हवाई क्षेत्र के साथ उच्च खतरे की स्थितियों में भी लड़ने में कारगर है। यह मुख्य रूप से हवाई युद्ध में काम आने वाला विमान है। ये आठ से नौ टन तक बोझ उठा सकते हैं। ये 52 हजार की फीट तक उड़ सकते हैं। इसके अलावा ये ध्वनि की गति यानी मैक 1.6 से लेकर 1.8 तक की तेजी से उड़ सकते हैं। तेजस दूर से ही दुश्मन के विमान पर अटैक करने में सक्षम है। ये दुश्मन के रडार को चकमा देने की क्षमता रखता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed