{"_id":"5be46054bdec2265a106229f","slug":"india-will-start-big-projects-in-bangladesh-japan-will-help","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश में भारत करेगा बड़ी परियोजनाओं पर काम, मदद करेगा जापान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बांग्लादेश में भारत करेगा बड़ी परियोजनाओं पर काम, मदद करेगा जापान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 08 Nov 2018 09:42 PM IST
विज्ञापन
भारत और जापान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पिछले महीने जापान यात्रा के दौरान बांग्लादेश में विकास परियोजनाओं को लेकर पीएम शिंजो आबे से चर्चा हुई थी। उसी पर अमल करते हुए भारत कई परियोजनाओं को अंतिम रूप देने में लगा हुआ है।
विज्ञापन
इन परियोजनाओं के तहत भारत जापान की मदद से चटगांव और मंगला में दो अहम बंदरगाह बनाएगा। बंदरगाहों के निर्माण के लिए एक सड़क परियोजमा और ऊर्जा परियोजना पर काम करने की बात भी हुई है।
विज्ञापन
इन परियोजनाओं में भारत की मदद जापान करने वाला है। जानकार बताते हैं कि पड़ोसी बांग्लादेश में चीन के असर को खत्म करने के लिए आक्रामक रणनीति बनाई है। इसी रणनीति के तहत वहां विकास कार्यों को अंजाम देने की योजना है।
विज्ञापन
जापान के साथ मिलकर इस बात पर भी सहमति बनी है कि बांग्लादेश में दोनो देश मिल कर वहां के राष्ट्रीय महत्व की एक सड़क परियोजना पर काम करेंगे। लगाएंगे। गौरतलब है कि भारत ने हाल ही में बांग्लादेश को पाइपलाइन के जरिए डीजल की आपूर्ति शुरू की है। उल्लेखनीय है कि भारत अपने पड़ोसी मुल्कों के साथ विकास कार्यों के माध्यम से संबंध मजबूत करने में लगा हुआ है।