फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India will show patience with China over Masood Azhar

संयुक्त राष्ट्र में आतंक का साथ देने वाले चीन के प्रति धैर्य रखेगा भारत 

Sun, 17 Mar 2019 09:20 AM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sun, 17 Mar 2019 09:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
India will show patience with China over Masood Azhar
मसूद अजहर

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक बार फिर आतंक का साथ देने वाले चीन के साथ भारत धैर्य की नीति अपनाएगा। लेकिन साथ ही भारत आतंक के खिलाफ अपनी स्थिति के साथ बिलकुल भी समझौता नहीं करेगा। ये बात सरकार के सूत्रों ने शनिवार को कही है। ये बात ऐसे समय में कही गई है जब संयुक्त राष्ट्र में जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित होने से बचाने के लिए चीन ने वीटो का इस्तेमाल किया है।


loader

सूत्रों के मुताबिक चीन को पाकिस्तान के साथ कई मुद्दे सुलझाने हैं क्योंकि वो जानता है कि पाकिस्तान की धरती पर कई आतंकी संगठन काम कर रहे हैं और जो चीनी हितों के भी खिलाफ है। 

चीन पाकिस्तान के साथ मुद्दे सुलझाएगा और भारत धैर्य रखेगा। भारत ने संयुक्त राष्ट्र में चीन सहित सभी सदस्य देशों को मसूद अजहर के खिलाफ सबूत दिखाए थे। शनिवार को संयुक्त राष्ट्र में भारत के प्रवक्ता सईद अकबरुद्दीन ने ट्वीट कर कहा, "धैर्य- कूटनीति का एक अनिवार्य घटक।"
 



सूत्रों के मुताबिक भारत चीन को पाकिस्तान के साथ मुद्दे सुलझाने के लिए समय देगा। भारत और चीन के बीच उच्च स्तर पर कई हफ्तों से बातचीत चल रही है। वहीं पाकिस्तान ने भी आतंक के खिलाफ अभी तक कोई कदम नहीं उठाया है। जिन संगठनों पर उसने प्रतिबंध लगाया है उनपर भी प्रतिबंध नहीं लगा है। वह महज एक दिखावा मात्र है। 

बुधवार को चीन ने चौथी बार भारत की कोशिश को नाकाम करते हुए आतंकी मसूद अजहर को बचाया है। चीन के इस कदम को भारत ने निराशाजनक बताया। भारत के पास अजहर के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं और उसे उम्मीद भी थी कि अजहर वैश्विक आतंकी घोषित हो जाएगा। लेकिन चीन अपने सदाबहार दोस्त पाकिस्तान का साथ देने के लिए आतंक का साथ देने से भी नहीं कतराया। सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा परिषद में 14 में से 15 सदस्य भारत के साथ हैं। भारत तब तक आराम से नहीं बैठेगा जब तक अजहर पर प्रतिबंध ना लग जाए।

बता दें 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) पर हुए आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी भी जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed