फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India will share technology of Covin and Ayushman Indian institutions helps to promote digital technologies

G20: कोविन-आयुष्मान की तकनीक साझा करेगा भारत, डिजिटल तकनीकों को बढ़ावा देने में सहयोग करेंगे भारतीय संस्थान

Tue, 12 Sep 2023 05:57 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 12 Sep 2023 05:57 AM IST
सार

कोविन वेबसाइट की मदद से 200 करोड़ से ज्यादा टीकाकरण हुआ, जिसकी सराहना वैश्विक मंच पर हुई है। देश के 10 करोड़ से ज्यादा परिवारों को स्वास्थ्य बीमा लाभ देने के लिए आयुष्मान भारत योजना लागू हुई, जो कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर आधारित है।

विज्ञापन
India will share technology of Covin and Ayushman Indian institutions helps to promote digital technologies
CoWIN app - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

युद्ध, अर्थव्यवस्था और कूटनीति के अलावा जी-20 देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने स्वास्थ्य को लेकर भी भारत के नेतृत्व में आगे बढ़ने का निर्णय लिया है। सभी देशों ने मिलकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में डिजिटल तकनीकों का इस्तेमाल बढ़ाने पर सहमति जताई है। इसे लेकर भारत के चर्चित मॉडल कोविन वेबसाइट, आयुष्मान भारत और ई संजीवनी को आदर्श माना है।  आगामी दिनों में भारत इन सभी तकनीकों को जी-20 देशों के साथ न सिर्फ साझा करेगा, बल्कि भारतीय संस्थान इसे लागू कराने में भी इन देशों का सहयोग करेंगे। इसके साथ-साथ वैश्विकस्तर पर निम्न से लेकर विकसित देशों तक में डिजिटल मॉडल्स को ले जाने का काम विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) करेगा।

विज्ञापन

ये उपलब्धियां की हासिल
कोविन वेबसाइट की मदद से 200 करोड़ से ज्यादा टीकाकरण हुआ, जिसकी सराहना वैश्विक मंच पर हुई है। देश के 10 करोड़ से ज्यादा परिवारों को स्वास्थ्य बीमा लाभ देने के लिए आयुष्मान भारत योजना लागू हुई, जो कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर आधारित है। कोरोना के दौरान घर बैठे चिकित्सा सलाह देने में ई संजीवनी बड़े प्लेटफार्म के रूप में उभरा है। अब तक 10 करोड़ मरीजों को लाभ मिला है।

विज्ञापन

हो चुकी है लंबी चर्चा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक संयुक्त सचिव ने बताया कि जी-20 की अध्यक्षता जब भारत को मिली, तभी डब्ल्यूएचओ के सहयोग से डिजिटल स्वास्थ्य को बढ़ावा देने पर लंबी चर्चा हुई। इसके बाद भारत ने अपने एजेंडे में इसे शामिल किया और विश्व बैंक के सहयोग से डब्ल्यूएचओ ने डिजिटल स्वास्थ्य को लेकर दिशा-निर्देश भी जारी किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed