{"_id":"5b60c95e4f1c1b923e8b474a","slug":"india-will-send-delegation-to-pm-modi-if-imran-gets-invitation","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरान से न्यौता मिला तो पीएम मोदी की जगह प्रतिनिधि भेजेगा भारत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इमरान से न्यौता मिला तो पीएम मोदी की जगह प्रतिनिधि भेजेगा भारत
गुंजन कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ल
Updated Wed, 01 Aug 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में हुए हालिया चुनावों के बाद इमरान खान 11 अगस्त को प्रधानमंत्री पद पर शपथ ग्रहण की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न्यौता भेजे जाने की सुगबुगाहट के बीच भारतीय खेमे ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। संकेत मिल रहे हैं कि यदि औपचारिक न्यौता मिला तो प्रधानमंत्री मोदी या उनकी जगह विदेश मंत्री सुषमा स्वराज नहीं जाएंगे। इसके बजाय प्रतीकात्मक उपस्थिति दर्ज कराने के लिए विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर या वीके सिंह को भेजा जा सकता है।
विज्ञापन
हालांकि विदेश मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय फिलहाल इस मुद्दे के राजनीतिक और कूटनीतिक नफा नुकसान की समीक्षा कर रहे हैं। न्यौता के सवाल पर उच्च पदस्थ सरकारी सूत्रों ने अमर उजाला को बताया कि कूटनीति में कभी भी मैदान खाली नहीं छोड़ा जाता।
विज्ञापन
हालांकि पीएम मोदी ने फोन पर इमरान को बधाई संदेश दिया और उधर से भी सकारात्मक जवाब मिला। लेकिन पिछले चार साल में पठानकोट आतंकी हमले और खासतौर पर अगस्त 2016 में सार्क देशों के गृहमंत्रियों के सम्मेलन में राजनाथ के साथ हुए व्यवहार के बाद दोनों देशों के रिश्ते निचले स्तर पर हैं।
विज्ञापन
पाक विरोधी घरेलू माहौल भी बनेगा बाधक
सूत्रों ने बताया कि सरकार आमंत्रण पर कोई भी फैसला लेने से पहले घरेलू माहौल भी परखेगी, जो मौजूदा समय में पाकिस्तान विरोधी है। ऐसे में पाकिस्तान जाने पर अगले साल होने वाले चुनाव पर होने वाले असर को भी ध्यान में रखा जाएगा। इन हालात न्यौता मिलने पर पीएम मोदी के प्रतिनिधि भेजने की ही संभावना अधिक है।