फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India will raise the issue of US military support to pakistan

F16 को लेकर पाकिस्तान को सैन्य मदद देने पर भारत ने अमेरिका से जताया विरोध

Thu, 01 Aug 2019 10:16 PM IST
Trainee Trainee डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 01 Aug 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
India will raise the issue of US military support to pakistan
इमरान खान और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

भारत को अमेरिका द्वारा पाकिस्तान को दी जा रही सैन्य सहायता मंजूर नहीं है। भारत ने इसको लेकर गंभीर चिंता जाहिर करते हुए इस फैसले पर अपनी चिंता से अमेरिका को अवगत करा दिया है। विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार भारत ने नई दिल्ली में अमेरिका के राजदूत के सामने इस मुद्दे को उठाया है।

विज्ञापन

गुरुवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि दिल्ली में इस मामले को अमेरिकी राजदूत के सामने उठाया गया है। इसके साथ ही भारतीय राजदूत हर्षवर्धन श्रींगला ने वाशिंगटन में भी इसे अमेरिकी सरकार के सामने उठाया। हमने पाकिस्तान को अमेरिकी सैन्य सहायता को लेकर बड़ी चिंता जाहिर की है।

विज्ञापन


बता दें कि अमेरिका ने पाकिस्तान को 12.5 करोड़ डॉलर की तकनीकी सैन्य सहायता देने को मंजूरी दे दी है। भारत का मानना है कि इस तरह की सैन्य सहायता देने के निर्णय पर अमेरिका को पुन: विचार करना चाहिए। भारत इसके लिए हर संभव दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका में इमरान खान और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बैठक के कुछ दिनों बाद ही पेंटागन ने 26 जुलाई को कहा था कि विदेश विभाग ने पाकिस्तान को दिए गए एफ-16 की 24 घंटे मॉनिटरिंग के लिए 12.5 करोड़ डॉलर के इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है। 

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर अपने अमेरिका के समकक्ष के सामने भी इस मुद्दे को उठा सकते हैं। गौरतलब है कि अमेरिकी के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रपं मे पाकिस्तान को सितंबर 2018 में दी जानी करीब 80.0 करोड़ डालर की सैन्य सहायता रोक दी थी।


ट्रंप प्रशासन ने पाकिस्तान पर आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाने का दबाव बनाते हुए यह सहायता रोकी थी। अमेरिका ने पाकिस्तान को आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई और घुसपैठ रोकने के लिए 2002 से तेजी से सैन्य सहायता देना आरंभ किया था। एक अनुमान के अनुसार इस क्रम में अमेरिका ने पिछले साल तक पाकिस्तान को 30 अरब डालर से अधिक की सैन्य सहायता दे चुका था।

(पीटीआई इनपुट) 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed