{"_id":"5d83cde98ebc3e01783414eb","slug":"india-will-participate-at-saarc-foreign-ministers-meeting-in-new-york","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्क बैठक में शामिल होगा भारत, पाक विदेश मंत्री कुरैशी से जयशंकर का होगा आमना-सामना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सार्क बैठक में शामिल होगा भारत, पाक विदेश मंत्री कुरैशी से जयशंकर का होगा आमना-सामना
Fri, 20 Sep 2019 12:20 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Fri, 20 Sep 2019 12:20 AM IST
सार
- न्यूयॉर्क में 26 सितंबर को होगी बैठक
- पिछले साल तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज सार्क के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल हुई थीं।
- बैठक संयुक्त राष्ट्र महासभा के अधिवेशन के इतर होगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बावजूद भारत 26 सितंबर को न्यूयॉर्क में होने वाली सार्क विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होगा। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह बैठक संयुक्त राष्ट्र महासभा के अधिवेशन के इतर होगी। विदेश मंत्री एस जयशंकर और विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन अगले हफ्ते अमेरिका में मौजूद रहेंगे और सार्क देशों के विदेश मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय व बहुपक्षीय बैठक करेंगे।
विज्ञापन
दक्षिण एशियाई सहयोग क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 को हटाए जाने के बाद पहली बार विदेश मंत्री जयशंकर अपने पाकिस्तानी समकक्ष शाह महमूद कुरैशी से सार्क बैठक में आमने-सामने होंगे।
विज्ञापन
कुरैशी के साथ मुलाकात पर इस हफ्ते की शुरुआत में विदेश मंत्री ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया था और कहा था कि जब ऐसा मौका आएगा तो उस वक्त की परिस्थितियों के अनुसार कदम उठाएंगे।
विज्ञापन
पिछले साल तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज सार्क के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल हुई थीं। इस दौरान उन्होंने आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को काफी फटकार लगाई थी। इतना ही नहीं, अपने बयान के बाद वह बैठक से उठकर चली गई थीं और अपने पाकिस्तानी समकक्ष के साथ कोई बातचीत नहीं की थी।