फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India will have 27-28 crore vaccine doses in october Excluding vaccines of Biological E and Zydus Cadila Corona Vaccination All Updates

कोरोना वैक्सीन: अक्तूबर में देश में टीके की 28 करोड़ खुराक होंगी, इसमें बायोलॉजिकल-ई और जायडस कैडिला शामिल नहीं

Thu, 30 Sep 2021 05:03 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 30 Sep 2021 05:03 PM IST
सार

Corona Vaccine Update: सूत्रों की मानें तो जायडस कैडिला की कोरोना वैक्सीन को जल्द ही राष्ट्रीय अभियान में शामिल किया जा सकता है। जायडस की कोरोना वैक्सीन को हाल ही में आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी गई थी।

विज्ञापन
India will have 27-28 crore vaccine doses in october Excluding vaccines of Biological E and Zydus Cadila Corona Vaccination All Updates
वैक्सीनेशन - फोटो : prayagraj

विस्तार

देश में कोरोना के खिलाफ चल रहे टीकाकरण अभियान के बीच अच्छी खबर आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, देश में अक्तूबर के महीने में कोरोना वैक्सीन की 27 से 28 करोड़ डोज उपलब्ध होंगी। खास बात यह है कि इसमें बायोलॉजिकल-ई और जायडस कैडिला की कोरोना वैक्सीन शामिल नहीं हैं। इस बीच बताया यह भी जा रहा है कि जायडस कैडिला की कोरोना वैक्सीन को जल्द ही राष्ट्रीय अभियान में शामिल किया जा सकता है। जायडस की कोरोना वैक्सीन को हाल ही में आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी गई थी। यह वैक्सीन 12 से ज्यादा उम्र के लोगों को दी जा सकेगी। 

विज्ञापन


सरकार ने त्योहारों को लेकर चेताया
सरकार ने गुरुवार को कहा कि देश की 69 फीसदी वयस्क आबादी को कोविड-19 के टीके की कम से कम एक खुराक मिल चुकी है। वहीं, 25 फीसदी वयस्क आबादी को कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक दी जा चुकी हैं। देश में कोरोना के हाल पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि बढ़े हुए जनसंख्या घनत्व में बढ़ोतरी से कोरोना फैलने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में गैर-जरूरी यात्रा से बचना और उत्सव के दौरान प्रोटोकॉल का पालन करना समझदारी होगी। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोविड वैक्सीनेशन का आंकड़ा 89 करोड़ (88,96,14,483) के पास पहुंचा। देश में आज शाम सात बजे तक वैक्सीन की 58 लाख से ज़्यादा डोज लगाई गईं।
विज्ञापन


बूस्टर खुराक का मुद्दा फिलहाल प्रासंगिक नहीं
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक बलराम भार्गव ने गुरुवार को कहा कि हमारा फोकस देश की वयस्क आबादी का पूरी तरह से वैक्सीनेट करने पर है। हम चाहते हैं कि जल्द से जल्द देश की वयस्क आबादी को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगा दी जाएं। ऐसे में बूस्टर खुराक का मुद्दा फिलहाल प्रासंगिक नहीं है। भार्गव ने कहा कि समय की मांग है कि पूरी वयस्क आबादी को पूर्ण टीकाकरण का लाभ पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोवोवैक्स वैक्सीन का भी ट्रायल हो रहा
भारत में सीरम इंस्टीट्यूट की ओर से दो से 17 साल के बच्चों पर कोविड की कोवोवैक्स वैक्सीन का ट्रायल हो रहा है। अगले ढाई महीने में 1,000 बच्चों को इस ट्रायल में लिया जाएगा। इस इंस्टीट्यूट में 7-11 साल के 9 बच्चों पर भी ट्रायल होगा। पुणे के भारती विद्यापीठ अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. संजय लालवानी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed