Amit Shah: अमित शाह का राहुल गांधी को जवाब, कहा- PM मोदी एक क्लिक पर धनराशि लोगों के खाते में भेजते हैं
पुणे में जनता सहकारी बैंक लिमिटेड के अमृत महोत्सव के समापन समारोह में अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत के लिए दो लक्ष्य तय किए हैं। पहला 2047 तक विकसित भारत और पांच ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था। ये दोनों लक्ष्य सहकारी क्षेत्र के योगदान से हासिल किए जा सकते हैं।
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जवाब दिया। पुणे में जनता सहकारी बैंक लिमिटेड के अमृत महोत्सव के समापन समारोह में अमित शाह ने कहा कि जब पीएम मोदी ने जनधन खाते खोले, तो राहुल गांधी ने उनसे पूछा कि पीएम मोदी खाते में क्या ट्रांसफर करेंगे? मैं आपको बताना चाहता हूं राहुल गांधी कि पीएम मोदी एक क्लिक से लाखों लाभार्थियों के खाते में धनराशि ट्रांसफर करते हैं।
#WATCH | Maharashtra | Union Home Minister Amit Shah says, "...When PM Modi opened Jandhan accounts, Rahul Gandhi asked him what would PM Modi transfer in the account? I want to tell you, Rahul Gandhi, how PM Modi transferred the funds to the Beneficiary account with one… pic.twitter.com/jkMpMNbf0X
— ANI (@ANI) February 22, 2025
उन्होंने सहकारिता को लेकर केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत के लिए दो लक्ष्य तय किए हैं। पहला 2047 तक विकसित भारत और पांच ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था। ये दोनों लक्ष्य सहकारी क्षेत्र के योगदान से हासिल किए जा सकते हैं।
#WATCH | Pune | Union Home Minister Amit Shah says, "PM Modi has set two targets for India—Viksit Bharat by 2047 and a 5 Trillion economy. These two goals can be achieved by the contribution of the cooperative sector, and that is why he has initiated the Union cooperative… pic.twitter.com/pzVsKwX3VZ
— ANI (@ANI) February 22, 2025
अमित शाह ने कहा कह पीएम मोदी ने केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय की शुरुआत की है। इस मंत्रालय के जरिये देश में कई चीजों में क्रांति आई है। मंत्रालय सहकार से समृद्धि के आदर्श वाक्य पर काम करता है। जनता सहकारी बैंक भी उसी तर्ज पर काम करता है। उन्होंने कहा कि देश में 1465 शहरी सहकारी बैंक हैं और 400 से अधिक अकेले महाराष्ट्र में हैं। हम एक विशेष संगठन को सक्रिय कर रहे हैं। जो सभी सहकारी बैंकों की हर संभव तरीके से मदद करेगा। इसके लिए 300 करोड़ रुपये का बजट भी मंजूर किया गया है।
#WATCH | Pune | Union Home Minister Amit Shah says, "...Our country has 1,465 urban cooperative banks, and more than 400 are in Maharashtra only...We are activating a UMBRELLA organisation, which will help all cooperative banks in all possible ways. A budget of Rs 300 crore is… pic.twitter.com/kaHyZQ0Reg
— ANI (@ANI) February 22, 2025
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.