फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India will celebrate Chabahar day today

भारत आज मनाएगा चाबहार दिवस, विदेश मंत्री देंगे उद्घाटन भाषण

Thu, 04 Mar 2021 03:55 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 04 Mar 2021 03:55 AM IST
विज्ञापन
India will celebrate Chabahar day today
चाबहार बंदरगाह - फोटो : SOCIAL MEDIA

विदेश मंत्रालय ने मेरीटाइम इंडिया समिट 2021 के दौरान बताया कि भारत बृहस्पतिवार को चाबहार दिवस मनाएगा। इस वर्चुअल आयोजन में अफगानिस्तान, आर्मीनिया, ईरान, कजाकिस्तान, रूस और उज्बेकिस्तान के मंत्री हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन


विदेश मंत्री एस जयशंकर उद्घाटन भाषण देंगे और पत्तन,पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के लिए राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनसुख मंडाविया भी सत्र को संबोधित करेंगे। इसके बाद दो वेबिनार होंगे जिनमें बंदरगाह के बुनियादी ढांचे के विकास और क्षेत्रीय संपर्क व कारोबार को बढ़ावा देने के मुद्दों पर चर्चा होगी। 
विज्ञापन

मंत्री स्तरीय उद्घाटन सत्र के बाद दो वेबिनार सत्र होंगे जिसमें ‘पोत आधारभूत ढांचे का विकास : अवसरों का द्वार खोलना’ और व्यापार प्रोत्साहन और क्षेत्रीय सम्पर्क के जरिए कारोबार को गति प्रदान करना’ शामिल है ।

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि ईरान स्थित चाबहार बंदरगाह सामरिक महत्व के स्थान पर स्थित है और यह भारत, ईरान, अफगानिस्तान, उज्बेकिस्तान एवं कुछ अन्य देशों को सम्पर्क के जरिेए जोड़ने की सुविधा और कारोबार को गति प्रदान करता है ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed