फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India will buy P8I maritime patrol aircraft from US, increase Indian Navy surveillance capabilities

समुद्र में चीन-पाक की हर हरकत पर रहेगी भारत की नजर, 10 अतिरिक्त पी8आई गश्ती विमान खरीदने की तैयारी

Thu, 05 Sep 2019 09:29 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Thu, 05 Sep 2019 09:29 PM IST
विज्ञापन
India will buy P8I maritime patrol aircraft from US, increase Indian Navy surveillance capabilities
पी8आई मैरिटाइम पेट्रोल एयरक्राफ्ट - फोटो : Boeing India

हिंद महासागर में चीन की बढ़ती सैन्य गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए भारत अमेरिका के साथ पी8 समुद्री सर्वेक्षण विमान को खरीदने की योजना पर काम कर रहा है। इससे भारतीय नौसेना की समुद्री क्षेत्र में निगरानी क्षमता में वद्धि होगी। 

विज्ञापन


इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार अगले सप्ताह होने वाली सुरक्षा मामलो की कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी जा सकती है। इस सौदे की कीमत 2,22,85,12,50,000 रुपये (3.1 मिलियन डॉलर) है। इस खरीद को विदेशी सैन्य बिक्री के तहत खरीदा जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि भारतीय नौसेना पहले से ही 12 बोइंग पी8 समुद्री गश्ती विमान को ऑपरेट कर रही है, लेकिन बढ़ते समुद्री खतरों से निपटने के लिए नौसेना को और विमानों की आवश्यक्ता है।

डील का 30 फीसदी हिस्सा मेक इन इंडिया होगा

India will buy P8I maritime patrol aircraft from US, increase Indian Navy surveillance capabilities
पी8आई मैरिटाइम पेट्रोल एयरक्राफ्ट - फोटो : Boeing India

इस सौदे में घरेलू कंपनियों के लिए 30 फीसदी ऑफसेट क्लॉज अनिवार्य होगा। मतलब इस सौदे के कुल कीमत का 30 फीसदी निर्माण भारत की कंपनियां करेंगी। इन 10 विमानों के नौसेना के बेड़े में शामिल होने के बाद भारत के पास कुल 22 पी8 आई विमान हो जाएंगे। 

यह विमान समु्द्री गश्ती के साथ ही हल्के टारपीडो को दागने और समुद्र में छिपे दुश्मन के पनडुब्बी को ट्रैक करने में माहिर है। इसे अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया की नौसेना पहले से ही ऑपरेट कर रही हैं। भारतीय नौसेना बोइंग द्वारा अतिरिक्त 10 पी8 आई विमान को देने के बाद रूसी मूल के पुराने पड़ चुके विमानों को सेवा से हटा देगी। 

ज्ञात हो कि भारत ने आठ विमानों के पहले बैच को 2009 में 2.1 बिलियन डॉलर के सौदे के तहत ऑर्डर दिया था जबकि 2016 में चार अतिरिक्त विमानों का ऑर्डर दिया गया था।

पी8आई विमान की ये हैं विशेषताएं

India will buy P8I maritime patrol aircraft from US, increase Indian Navy surveillance capabilities
पी8आई मैरिटाइम पेट्रोल एयरक्राफ्ट - फोटो : Boeing India
प्रणोदन: दो CFM56-7 इंजन प्रत्येक 27,300 पाउंड थ्रस्ट पैदा करते हैं
लंबाई: 39.47 मीटर
पंख का फैलाव: 37.64 मीटर
ऊंचाई: 12.83 मीटर
अधिकतम टेकऑफ़ वजन: 85,139 किलोग्राम
गति: 490 समुद्री मील (789 किमी / घंटा)
रेंज: 1,200+ समुद्री मील
चालक दल: 9
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed