फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India will buy 35 percent less crude oil from Saudi Arabia next month

अगले महीने सऊदी अरब से 35 फीसदी कम तेल खरीदेगा भारत

Wed, 07 Apr 2021 12:43 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 07 Apr 2021 12:43 AM IST
सार

  • इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने मई में सऊदी अरब से 1.5 करोड़ बैरल के मासिक औसत की तुलना में सिर्फ 65 फीसदी खरीद का फैसला किया

विज्ञापन
India will buy 35 percent less crude oil from Saudi Arabia next month
crude oil - फोटो : social media

विस्तार

उत्पादन बढ़ाने पर तल्खी के बीच भारत अगले महीने सऊदी अरब से 35 फीसदी कम कच्चा तेल खरीदेगा। मामले से जुड़े तीन सूत्रों ने बताया कि बढ़ते संक्रमण की वजह से ईंधन की मांग घटी है और भारतीय तेल कंपनियां पश्चिमी एशिया के बाहर से आपूर्ति बढ़ाने का प्रयास कर रही हैं।

विज्ञापन


पश्चिमी देशों के बाहर से आपूर्ति बढ़ाने का प्रयास कर रहीं भारतीय कंपनियां
इसलिए इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन और तीन अन्य रिफाइनरी कंपनियों ने मई में सऊदी अरब से 1.5 करोड़ बैरल के मासिक औसत की तुलना में सिर्फ 65 फीसदी खरीद का फैसला किया है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, इंडियन ऑयल और अन्य कंपनियां सऊदी अरब या ओपेक देशों से निश्चित मात्रा के अनुबंध की जगह हाजिर या मौजूदा बाजार से अधिक कच्चा तेल खरीदने का प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन प्रयासों के तहत कंपनियों ने गुयाना से लेकर नॉर्वे तक से कच्चा तेल खरीदा है। खरीद बढ़ाने के लिए भारतीय कंपनियों की नजर अमेरिका पर भी है। दरअसल, भारत ने सऊदी अरब से कीमतों पर अंकुश रखने के लिए कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने का अग्राह किया था, जिसे सऊदी अरब ने नजरअंदाज कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed