फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India weather updates, Low pressure area over Bay of Bengal, good rains may occur in central south india in next week

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहा कम दबाव का क्षेत्र, अगले हफ्ते इन राज्यों में हो सकती है अच्छी बारिश

Sat, 06 Jun 2020 05:05 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 06 Jun 2020 05:05 AM IST
विज्ञापन
India weather updates, Low pressure area over Bay of Bengal, good rains may occur in central south india in next week
rain(file photo) - फोटो : पीटीआई

देश में मॉनसून की चाल अच्छी है और अगले हफ्ते मध्य व दक्षिण भारत में अच्छी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को कहा कि बंगाल की खाड़ी में कुछ चक्रवाती हलचल हो रही है जिससे मॉनसून को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। आईएमडी महानिदेशक मृत्युंजय मोहापात्रा ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती प्रसार वाला कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। और यह अगले हफ्ते ओडिशा की ओर बढ़ेगा।

विज्ञापन


यह चक्रवात का शुरुआती लक्षण है हालांकि ऐसा तय नहीं है कि हर बार कम दबाव चक्रवात नहीं बनता है। मोहापात्रा ने कहा, इन सबके  बीच समुद्र के ऊपर इस गतिविधि से मॉनसून की चाल बेहतर होगी और दक्षिण व मध्य भारत में अगले हफ्ते अच्छी बारिश होने के आसार हैं। मॉनसून ने केरल में अपने तय समय 1 जून को दस्तक दे दी थी। हालांकि इससे पहले मौसम विभाग ने इसके चार दिन देरी से पहुंचने का अनुमान लगाया था लेकिन चक्रवाती तूफान निसर्ग की वजह से मॉनसून को गति मिली और वह समय पर पहुंचा।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक स्थिति बेहतर हो रही है और दक्षिण पश्चिम मॉनसून अगले दो दिन में मध्य अरब सागर, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुड्डूचेरी और कराइकल पहुंच जाएगा। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी के मध्य पूर्व और दक्षिण पश्चिमी हिस्से में भी बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ से उत्तर भारत में भी होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्र में भी बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ भू मध्य सागर से उठने वाला चक्रवाती प्रसार है जो मध्य एशिया को पार करता हुआ हिमालय से टकराता है और पहाड़ों व उत्तरी भारत के मैदानों में बारिश होती है। मौसम विभाग के मुताबिक इससे पूर्वी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अगले हफ्ते बारिश के आसार हैं।

दिल्ली में आज गरज के साथ धूलभरी हवाएं

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को गरज के साथ धूलभरी हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार हवा की रफ्तार 40 किमी. तक हो सकती है। वहीं देश में मानसून की चाल अच्छी है।

देशभर में 9 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी

मौसम विभाग के मुताबिक 1 जून को मॉनसून के दस्तक देने के बाद से देशभर में सामान्य से 9 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है।      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed