{"_id":"65007a7426a4cd366c08c875","slug":"india-usa-joint-monitoring-mechanism-for-steel-aluminium-exports-to-america-on-concessional-rates-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-USA: स्टील, एलुमीनियम निर्यात के लिए भारत-यूएसए बनाएंगे संयुक्त निगरानी तंत्र, व्यापार विवाद होगा खत्म","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
India-USA: स्टील, एलुमीनियम निर्यात के लिए भारत-यूएसए बनाएंगे संयुक्त निगरानी तंत्र, व्यापार विवाद होगा खत्म
Tue, 12 Sep 2023 08:19 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 12 Sep 2023 08:19 PM IST
सार
भारतीय निर्यातक अगर निर्यात में किसी परेशानी का सामना करते हैं तो यह बात वाणिज्य मंत्रालय के अधिकारियों को बताई जाएगी और वाणिज्य मंत्रालय के अधिकारी इसकी जानकारी अमेरिकी समकक्षों को देंगे।
विज्ञापन
भारत और अमेरिका के बीच चर्चा
- फोटो : Social Media
विस्तार
भारत और अमेरिका रियायती दरों पर स्टील और एलुमीनियम के सामान के निर्यात के लिए संयुक्त निगरानी तंत्र बनाने पर सहमत हुए हैं। एक साल में करीब 3.36 लाख टन स्टील और एलुमीनियम का सामान अमेरिका को निर्यात किया जाना है और अमेरिका इस पर अतिरिक्त शुल्क भी नहीं लगाएगा। बता दें कि साल 2018 में अमेरिका ने इस सामान पर सुरक्षा कारणों से अतिरिक्त शुल्क लगा दिया था। जिसमें स्टील के सामान पर 25 प्रतिशत और एलुमीनियम के सामान पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाया गया था।
व्यापार विवाद खत्म करने पर सहमति
अमेरिका द्वारा अतिरिक्त शुल्क लगाए जाने के जवाब में भारत ने भी साल 2019 में अमेरिका से आने वाले 28 उत्पादों पर अतिरिक्त शुल्क लगा दिया था। भारत ने अब अमेरिकी उत्पादों पर लगाए अतिरिक्त शुल्क को हटा लिया है, जिसके बाद अमेरिका भी अब बिना अतिरिक्त शुल्क के भारतीय उत्पादों को लेने के लिए तैयार हो गया है। संयुक्त निगरानी तंत्र के तहत दोनों देशों के अधिकारी एक साल में दो बार बैठकें करेंगे। भारतीय निर्यातक अगर निर्यात में किसी परेशानी का सामना करते हैं तो यह बात वाणिज्य मंत्रालय के अधिकारियों को बताई जाएगी और वाणिज्य मंत्रालय के अधिकारी इसकी जानकारी अमेरिकी समकक्षों को देंगे।
निर्यात में आएगा उछाल
इस साल जनवरी में वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन की बैठक में दोनों देश व्यापारिक विवाद को खत्म करने पर सहमत हुए थे। जून में जब पीएम मोदी अमेरिका के दौरे पर गए थे, उस वक्त दोनों देश छह व्यापार विवादों को खत्म करने पर सहमत हुए थे। इसके तहत अमेरिका भारत के स्टील और एलुमीनियम उत्पादों को अपना बाजार उपलब्ध कराने के लिए तैयार हो गया था और बदले में भारत ने भी अमेरिका के उत्पादों पर अतिरिक्त शुल्क हटा लिया था। वाणिज्य मंत्रालय ने कहा है कि इस कदम से भारत के स्टील और वाणिज्य उत्पादों के निर्यात में 35 प्रतिशत का उछाल आएगा।