{"_id":"67e28d8f1ce38e8e400ebb93","slug":"india-us-would-focus-on-increasing-market-access-reducing-duties-non-tariff-barriers-govt-news-in-hindi-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-US: भारत और अमेरिका के बीच नए व्यापार समझौते पर बातचीत, टैरिफ और आयात शुल्क में कमी पर जोर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
India-US: भारत और अमेरिका के बीच नए व्यापार समझौते पर बातचीत, टैरिफ और आयात शुल्क में कमी पर जोर
Tue, 25 Mar 2025 04:33 PM IST
शुभम कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शुभम कुमार
Updated Tue, 25 Mar 2025 04:33 PM IST
सार
भारत और अमेरिका के बीच नए व्यापार समझौते पर बातचीत चल रही है। इस समझौते का उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा देना है। देखा जाए तो इस समझौते में बाजार तक पहुंच को बढ़ाना, आयात शुल्क और अन्य गैर-टैरिफ बाधाओं को कम करना, और आपूर्ति श्रृंखला को बेहतर बनाना शामिल है।
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंगलवार को संसद में वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने भारत और अमेरिका के बीच नए व्यापारिक संबंध बनाने की बात पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका एक नए व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं, जिसका मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि इस समझौते में बाजार तक पहुंच को बढ़ाना, आयात शुल्क, अन्य गैर-टैरिफ बाधाओं को कम करना और आपूर्ति श्रृंखला को बेहतर बनाना शामिल है।
व्यापार संबंधों को मजबूत करने पर फोकस
मंत्री प्रसाद ने बताया कि अभी तक अमेरिका ने भारत पर कोई भी टैरिफ (कस्टम शुल्क) नहीं लगाया है और दोनों देश आपसी व्यापार संबंधों को बढ़ाने के लिए बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अमेरिका ने फरवरी में एक ज्ञापन जारी किया था, जिसमें यह कहा गया था कि यदि किसी देश द्वारा असमान व्यापार समझौते अपनाए जाते हैं, जिससे अमेरिका को नुकसान होता है, तो अमेरिका उस देश के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है।
ये भी पढ़ें:- Bofors Scandal: 'अपने पद से इस्तीफा दे राहुल-सोनिया', बोफोर्स घोटाले में कांग्रेस पर एक बार हमलावर हुई भाजपा
विज्ञापन
भारत के प्रमुख निर्यात उत्पाद और शुल्क
इसके अलावा, मंत्री ने बताया कि 2023 के अनुसार भारत की औसत शुल्क दर 17 प्रतिशत है, जिसमें कृषि उत्पादों पर औसत शुल्क 39 प्रतिशत और औद्योगिक उत्पादों पर 13.5 प्रतिशत है। केंद्रीय बजट 2025-26 के बाद औद्योगिक शुल्क घटकर 10.66 प्रतिशत हो गया है। जहां अब बात अगर भारत के प्रमुख निर्यात उत्पादों की करें तो इसमें मोती, पेट्रोलियम उत्पाद, दूरसंचार उपकरण, सोने के आभूषण, लोहा-इस्पात, सूती वस्त्र और इलेक्ट्रॉनिक घटक शामिल हैं।
ये भी पढ़ें:- TMC: कल्याण बनर्जी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान को कहा 'अमीरों का दलाल', बीजेपी ने की माफी की मांग
अब बात भारत-अमेरिका के व्यापार की
साल 2023 में भारत और अमेरिका के बीच कुल व्यापार 190 अरब डॉलर रहा, जिनमें से 123 अरब डॉलर उत्पाद व्यापार और 66 अरब डॉलर सेवा व्यापार की हिस्सेदारी रही। साल 2023 में भारत ने अमेरिका को 83 अरब डॉलर का सामान निर्यात किया और 40 अरब डॉलर का सामान आयात किया। दोनों देशों के बीच व्यापार का अंतर करीब 43 अरब डॉलर है, जो भारत के पक्ष में है। मौजूदा समय में भारत 13 मुक्त व्यापार समझौतों में शामिल और नौ पीटीए समझौतों में। साथ ही यूरोपीय संघ, ब्रिटेन और ओमान से इस मामले में बातचीत हो रही है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन