फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India US trade deal Rahul Gandhi Targets PM Modi Government tariff india bangladesh textile industry

Trade Deal: 'ट्रेड डील ने टेक्सटाइल उद्योग को खत्म कर दिया', व्यापार समझौते पर राहुल गांधी का फिर बड़ा हमला

Sat, 14 Feb 2026 02:31 PM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: लव गौर Updated Sat, 14 Feb 2026 02:31 PM IST
सार

India US Trade Deal: भारत सरकार की अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार हमलावर है। एक दिन पहले जहां उन्होंने संसद परिसर के भवन के अंदर किसान संघ के नेताओं से साथ ट्रेड डील पर चर्चा की तो अब उन्होंने एक वीडियो जारी करते हुए टेक्सटाइल उद्योग को खत्म करने का बड़ा आरोप लगाया है।

विज्ञापन
India US trade deal Rahul Gandhi Targets PM Modi Government tariff india bangladesh textile industry
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी - फोटो : X-Rahul Gandhi

विस्तार

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी केंद्र सरकार को अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते पर लगाया घेर रहे हैं। इसी के साथ वो लगातार टैरिफ का मुद्दा भी उठा रहे हैं। एक दिन पहले जहां राहुल गांधी ने किसान संघ के नेताओं से मुलाकात की। वहीं अब एक वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया कि इस व्यापार समझौते से देश का टेक्सटाइल उद्योग पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन


अपने वीडियो में राहुल गांधी ने ट्रेड डील को लेकर पीएम मोदी और भाजपा सरकार पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया। इसी के साथ दावा किया कि यह समझौता भारत के कपास किसानों और टेक्सटाइल उद्योग के लिए नुकसानदायक साबित होगा।
विज्ञापन


टैरिफ पर सरकार को घेरा, बताई सच्चाई!
कपास की खेती और कपड़ा क्षेत्र से संबंधित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की आलोचना करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि बांग्लादेश को अमेरिका में कपड़ा निर्यात पर शून्य फीसदी टैरिफ का फायदा दिया जा रहा है। शर्त बस इतनी है कि वो अमेरिकी कपास आयात करें। भारत के गारमेंट्स पर 18 फीसदी टैरिफ की घोषणा के बाद जब मैंने संसद में बांग्लादेश को मिल रही खास रियायत पर सवाल उठाया, तब मोदी सरकार के मंत्री का जवाब आया - 'अगर यही फायदा हमें भी चाहिए, तो अमेरिका से कपास मंगवानी होगी।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सरकार पर लगाया बड़ा आरोप
ऐसे में उन्होंने सवाल उठाते हुए पूछा कि आखिर, ये बात तब तक देश से छुपाई क्यों गई? इसी के साथ राहुल गांधी ने आगे कहा कि अगर हम अमेरिकी कपास मंगवाते हैं तो हमारे अपने किसान बर्बाद हो जाएंगे। अगर नहीं मंगवाते, तो हमारा टेक्सटाइल उद्योग पिछड़कर तबाह हो जाएगा। इतना ही नहीं उन्होंने दावा किया कि अब बांग्लादेश यह संकेत दे रहा है कि वह भारत से कपास आयात भी कम या बंद कर सकता है।

ये भी पढ़ें: Politics: 'इतने नासमझ व्यक्ति को नेता विपक्ष कैसे बनाया?' राहुल गांधी के आरोपों पर पीयूष गोयल का तीखा पलटवार


अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed