India-US Relations: जयशंकर ने अमेरिकी राजदूत गोर से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुआ मंथन; जानें क्या रहा खास
विदेश मंत्री एस. जयशंकर और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की मुलाकात में रक्षा, व्यापार और क्रिटिकल मिनरल्स जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक ऐसे समय हुई जब जयशंकर के अमेरिका दौरे और क्रिटिकल मिनरल्स मंत्रीस्तरीय बैठक की तैयारी चल रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और अमेरिका के रिश्तों को और मजबूत बनाने की दिशा में गुरुवार को अहम कूटनीतिक पहल देखने को मिली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर से मुलाकात की। इस बैठक में दोनों देशों के बीच बहुआयामी साझेदारी को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा हुई। यह मुलाकात ऐसे समय पर हुई है, जब वैश्विक राजनीति में सुरक्षा, व्यापार और सप्लाई चेन को लेकर नई चुनौतियां उभर रही हैं।
Pleased to meet @USAmbIndia Sergio Gor today in New Delhi.
विज्ञापन
Our conversation covered the many dimensions of our partnership.
Welcomed him and expressed confidence that he would contribute to the strengthening of India - US relations.
🇮🇳 🇺🇸 pic.twitter.com/xLJFwJqtvY— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) January 29, 2026
क्या रही बातचीत की पृष्ठभूमि?
विदेश मंत्री जयशंकर ने सोशल मीडिया पर कहा कि बातचीत में भारत-अमेरिका साझेदारी के कई आयाम शामिल रहे। उन्होंने राजदूत गोर का स्वागत करते हुए भरोसा जताया कि उनके कार्यकाल में द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होंगे। यह संदेश साफ संकेत देता है कि नई दिल्ली और वाशिंगटन आपसी सहयोग को केवल कूटनीति तक सीमित नहीं रखना चाहते, बल्कि उसे ठोस नीतिगत दिशा देना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें- अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में हलचल: सुनेत्रा पवार को कैबिनेट में शामिल करने की मांग; शरद गुट विलय के पक्ष में
किन मुद्दों पर हुआ मंथन?
- रक्षा और सुरक्षा सहयोग को आगे बढ़ाना।
- द्विपक्षीय व्यापार और निवेश के नए रास्ते।
- क्रिटिकल मिनरल्स की सुरक्षित सप्लाई चेन।
- उभरती और अहम तकनीकों में सहयोग।
जयशंकर का अमेरिका दौरा क्यों अहम?
सूत्रों के मुताबिक, जयशंकर अगले सप्ताह अमेरिका के दौरे पर जाएंगे। यह दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि 4 फरवरी को अमेरिका में क्रिटिकल मिनरल्स पर पहली मंत्रीस्तरीय बैठक होने जा रही है। इस बैठक की मेजबानी अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो करेंगे। अमेरिका का कहना है कि इन खनिजों की सुरक्षित सप्लाई उसकी आर्थिक और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी है, जबकि भारत भी इस क्षेत्र में वैश्विक साझेदारी बढ़ाना चाहता है।
ये भी पढ़ें- 'किसी के निधन पर घटिया राजनीति करना दुखद': ममता बनर्जी पर भड़के फडणवीस, बोले- ओछी राजनीति कर रहीं बंगाल की CM
पहले भी तेज हुई कूटनीतिक हलचल
25 जनवरी को अमेरिका के एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने जयशंकर से मुलाकात की थी। इसमें इंडो-पैसिफिक क्षेत्र, यूक्रेन संघर्ष और द्विपक्षीय रिश्तों पर चर्चा हुई। राजदूत गोर ने उस बैठक को भी प्रोडक्टिव बताया था। इसके अलावा वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने भी अमेरिकी सीनेटर और राजदूत गोर से मुलाकात कर व्यापारिक संबंधों पर विचार-विमर्श किया था।
अन्य वीडियो-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.