फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Devendra Fadnavis On West Bengal CM Mamata Banerjee's statement on DCM Ajit Pawar's death

'किसी के निधन पर घटिया राजनीति करना दुखद': ममता बनर्जी पर भड़के फडणवीस, बोले- ओछी राजनीति कर रहीं बंगाल की CM

Wed, 28 Jan 2026 09:19 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 28 Jan 2026 09:19 PM IST
सार

भाजपा ने बुधवार को विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मृत्यु पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा की गई टिप्पणी की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि जब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी  नेता के शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा होना चाहिए, तब वह ‘ओछी राजनीति’ कर रहीं हैं।

विज्ञापन
Devendra Fadnavis On West Bengal CM Mamata Banerjee's statement on DCM Ajit Pawar's death
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : एएनआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन को लेकर दिए गए बयान पर महाराष्ट्र में सियासी घमासान देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उनके बयान की कड़ी आलोचना की है।

विज्ञापन


मौत पर राजनीति नहीं होनी चाहिए- फडणवीस
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह बेहद दुख की बात है कि किसी की मौत पर इस तरह की राजनीति की जा रही है। उन्होंने याद दिलाया कि वरिष्ठ नेता शरद पवार स्वयं स्पष्ट कर चुके हैं कि यह एक हादसा था, जिसमें दुखद रूप से जानें गईं, और इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


फडणवीस ने आगे कहा, किसी के निधन पर गंदी और घृणित राजनीति करना बेहद दुखद है। ममता दीदी का इस स्तर तक गिरना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और गलत है। महाराष्ट्र के एक प्रिय और सम्मानित नेता के निधन को इस तरह राजनीतिक रंग देना पूरी तरह अनुचित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अजित पवार का विमान हादसे में निधन: कब, कहां, क्यों और कैसे हुई दुर्घटना, अब आगे क्या; इन्फोग्राफिक्स में देखें

उपमुख्यमंत्री शिंदे ने भी ममता पर साधा निशाना
वहीं, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी ममता बनर्जी के बयान को गलत ठहराया। उन्होंने कहा कि ऐसी दुखद घटनाओं के समय राजनीति करना उचित नहीं है। शिंदे ने कहा, इस हादसे को लेकर साजिश के संकेत देना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। शरद पवार साहब ने साफ कहा है कि यह केवल एक दुर्घटना थी, इसमें कोई साजिश नहीं है। 



शिंदे ने आगे कहा कि पूरा महाराष्ट्र शोक में डूबा हुआ है और अंतिम दर्शन के दौरान हजारों-लाखों लोग ‘अजित दादा, अजित दादा’ के नारे लगाते नजर आए। ऐसे समय में आरोप लगाना न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे महाराष्ट्र की भावनाओं को ठेस पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि राजनीति के लिए और भी कई मौके होते हैं, लेकिन शोक की घड़ी में इस तरह के बयान बिल्कुल गलत हैं।

ममता बनर्जी के इस बयान से मचा सियासी संग्राम
दरअसल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सुबह अजित पवार की मृत्यु की खबर सुनकर वो स्तब्ध रह गईं। इस दौरान उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि इस देश में राजनीतिक दलों के नेताओं के लिए भी कोई सुरक्षा नहीं है। आज सत्तारूढ़ वर्ग का हिस्सा रहे लोग भी सुरक्षित नहीं दिखते। आगे उन्होंने कहा कि मामले की जांच तो होनी चाहिए क्योंकि ऐसा हादसा हुआ है। सभी नेता विमान से जाते हैं, कॉरपोरेट के लोग भी जाते हैं। यह छोटा विमान था, ऐसा क्यों हुआ, इसकी जांच तो होनी चाहिए।

मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए- शरद पवार
शरद पवार ने भतीजे और राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान हादसे में हुई मौत पर बयान देते हुए कहा कि यह पूरी तरह एक दुर्घटना है।  इसमें किसी तरह की राजनीति नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह परिवार और राज्य के लिए गहरा आघात है। पूरे परिवार और राज्य के लिए यह अपूरणीय क्षति है। यह सिर्फ एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था। उन्होंने सभी से अपील की कि इस हादसे को राजनीतिक रंग न दिया जाए। इस समय परिवार और प्रियजनों का समर्थन करना सबसे जरूरी है।

अन्य वीडियो-


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article