{"_id":"5b64555e4f1c1b61508b6d98","slug":"india-urges-nirav-modi-extradition-to-uk-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगोड़े नीरव मोदी के प्रत्यर्पण के लिए भारत ने किया ब्रिटेन सरकार से अनुरोध ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भगोड़े नीरव मोदी के प्रत्यर्पण के लिए भारत ने किया ब्रिटेन सरकार से अनुरोध
भाषा, नई दिल्ली
Updated Fri, 03 Aug 2018 06:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत सरकार ने भगोड़ा करोबारी नीरव मोदी के प्रत्यर्पण के लिये ब्रिटेन सरकार से अनुरोध किया है। विदेश राज्य मंत्री वी के सिंह ने राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पंजाब नेशलन बैंक से दो अरब अमेरिकी डालर का कर्ज लेकर फरार हुये नीरव मोदी के ब्रिटेन से प्रत्यर्पण के लिये अनुरोध किया गया है। उन्होंने कहा कि भगोड़ा घोषित नीरव मोदी के खिलाफ इंटरपोल से भी दो रेड कॉर्नर नोटिस जारी किये जा चुके हैं।
विज्ञापन
सिंह ने बताया कि गृह मंत्रालय से नीरव मोदी के प्रत्यर्पण का अनुरोध किये जाने की संस्तुति मिलने के बाद इसे लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग के माध्यम से ब्रिटिश सरकार के सक्षम प्राधिकारियों को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि भारत के अब तक के सबसे बड़े बैंकिंग घोटाले में नीरव मोदी और उसका मामा मेहुल चोकसी इस घोटाले में मुख्य आरोपी हैं। गत 16 जनवरी को यह मामला सामने आने से पहले ही, दोनों देश छोड़कर फरार हो गये थे। चोकसी को हाल ही में कैरिबियाई देश एंटीगुआ की नागरिकता मिलने की खबरों के बीच अभी यह स्पष्ट नहीं है कि चोकसी कहां है।
पिछले माह भारत सरकार ने विदेशों में कार्यरत भारतीय मिशनों को संदेश भेजकर दोनों आरोपियों को किसी भी देश में प्रवेश करने से रोकने के लिये वहां की स्थानीय सरकारों के साथ संपर्क कायम करने को कहा था। इससे पहले जून में तमाम यूरोपीय देशों की सरकारों को इनकी तलाश में मदद करने का भी आह्वान किया था।