फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India tops 96 percent for corona recovery in the world, more patients getting discharges than infected

coronavirus: 96 प्रतिशत रिकवरी के साथ भारत शीर्ष पर, संक्रमितों से ज्यादा मरीज हो रहे डिस्चार्ज

Thu, 31 Dec 2020 06:47 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 31 Dec 2020 06:47 AM IST
विज्ञापन
India tops 96 percent for corona recovery in the world, more patients getting discharges than infected
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई

देश में हर दिन संक्रमित मरीजों की संख्या कम हो रही है लेकिन सरकार का यह भी कहना है कि इसकी वजह से लोगों को लापरवाही नहीं बरतनी है। मंगलवार को देश में लगातार 33वें दिन संक्रमित से ज्यादा मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।

विज्ञापन


अब केवल 2.56 प्रतिशत सक्रिय रोगी: स्वास्थ्य मंत्रालय
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बुधवार को देश भर में 20,549 कोरोना संक्रमित मिले, जबकि 26,572 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। इसी के चलते देशभर में रिकवरी दर 96 फीसदी हो चुकी है। यानी सौ संक्रमितों में से अब तक 96 ठीक हो चुके हैं। दुनिया के अन्य किसी भी देश में कोरोना वायरस इतनी रिकवरी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले एक दिन में 286 लोगों की मौत भी हुई है। इसी के साथ ही कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1,02,44,852 हो चुकी है। इनमें से 98,34,141 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। अभी देश में 2,62,272 सक्रिय मरीज हैं। देश में सक्रिय मरीजों की दर 2.56 फीसदी तक पहुंच गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 28 नवंबर से रोजाना देश में नए संक्रमित मरीज कम मिल रहे हैं। जबकि संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या सबसे ज्यादा मिल रही है। इसकी वजह से दुनिया भर में आबादी के लिहाज से भारत में संक्रमित मरीजों की संख्या सबसे कम मिल रही है।

प्रति 10 लाख की आबादी पर 7430 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। जबकि अन्य देशों में यह आंकड़ा 57 हजार तक है। ठीक इसी तरह मरने वालों की स्थिति देखें तो भारत में 10 लाख की आबादी पर 107 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हुई है। जबकि इटली और यूके में यह आंकड़ा एक हजार तक पहुंच चुका है।

सीडीएमओ में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मी अशफाक अहमद को सलाम 
नई दिल्ली स्थित सीडीएमओ में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मी अशफाक अहमद पिछले 5 महीनों से कोविड-19 के सैंपल की लगातार जांच कर रहे हैं। अकेले उन्होंने 30,000 लोगों की जांच की जबकि अन्य साथियों के साथ मिलकर वह 50,000 जांच कर चुके हैं।

8 करोड़ से ज्यादा सीरींज तैयार
भारत में कोरोना टीकाकरण की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पहले चरण के तहत 30 करोड़ लोगों को टीका लगना है। इसके लिए सरकार के पास 8 करोड़ से भी अधिक सीरींज पहुंच चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फरीदाबाद स्थित हिंदुस्तान कंपनी की ओर से 8 करोड़ से अधिक सीरींज का ऑर्डर दिया था जिसकी आपूर्ति हो गई है।

कोरोना वायरस के टीके को आपातकालीन स्थिति में इस्तेमाल की अनुमति मिलने के बाद यह सामान राज्य तथा वायु सेना के जरिए पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि टीका की घोषणा के बाद स्वास्थ्य कर्मचारी और पुलिस व सुरक्षा जवानों को प्राथमिकता दी जाएगी।

अनिल विज को मिली छुट्टी
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि मेदांता अस्पताल में आज मुझे छुट्टी मिल गई है, मैं ऑक्सीजन सपोर्ट पर घर में रहूंगा। अनिल विज 5 दिसंबर को कोरोना संक्रमित मिले थे। उन्हें 20 नवंबर को अंबाला में कोवैक्सीन की खुराक दी गई थी। तीसरे चरण के परीक्षण के तहत उन्होंने खुद को स्वयंसेवी के तौर पर टीका लगवाया था।


फॉर्टिस मोहाली शिफ्ट हुए शांता कुमार
कोरोना संक्रमित भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और उनके बेटे विक्रम सिंह को इलाज के लिए मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। मालूम हो कि शांता कुमार की पत्नी संतोष शैलजा का मंगलवार को निधन हो गया था। वह कोरोना पॉजिटिव थी और उनका इलाज टांडा में चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed