फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India Todays news and updates Andaman Earthquake Tamil Nadu South India Maharashtra NorthEast news in hindi

Updates: अंडमान द्वीप पर 4.1 तीव्रता का भूकंप; मुंबई में 12-14 जनवरी को वायुसेना का हवाई प्रदर्शन

Wed, 10 Jan 2024 10:10 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ब्लेयर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ब्लेयर Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 10 Jan 2024 10:10 AM IST
सार

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 4.1 रही। यह सुबह करीब 7.53 पर महसूस किए गए।

विज्ञापन
India Todays news and updates Andaman Earthquake Tamil Nadu South India Maharashtra NorthEast news in hindi
Earthquake - फोटो : istock

विस्तार

अंडमान द्वीप समूह में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 4.1 रही। यह सुबह करीब 7.53 पर महसूस किए गए।
विज्ञापन

वायुसेना 12 से 14 जनवरी तक मुंबई में हवाई प्रदर्शन करेगी

भारतीय वायुसेना एक ‘आउटरीच’ कार्यक्रम के तहत 12 से 14 जनवरी तक मुंबई में हवाई प्रदर्शन का आयोजन करेगी। इसका मकसद जागरुकता पैदा करना और भारतीय वायुसेना और स्थानीय समुदाय के बीच संबंध बढ़ाना है। एक रक्षा अधिकारी ने यह जानकारी दी।

भारतीय वायुसेना कर्मियों और विमानों का प्रदर्शन और उनकी हवाई कलाबाजियां वायुसेना के कौशल, क्षमताओं और पेशेवर रुख को प्रदर्शित करेंगे। यह प्रदर्शन दोपहर 12 बजे से एक बजे के बीच  मरीन ड्राइव पर आयोजित किया जाएगा।’’ इस कार्यक्रम में ‘सूर्यकिरण एरोबेटिक डिस्प्ले टीम’ (एसकेएटी) और ‘सारंग’ हेलीकॉप्टर प्रदर्शन टीम के हवाई करतब शामिल होंगे।

कार्यक्रम में हवाई गतिविधियों की एक विविध श्रृंखला भी देखने को मिलेगी जिसमें एसयू-30 एमकेआई द्वारा फ्लाईपास्ट और कम ऊंचाई वाले ‘एरोबेटिक’ प्रदर्शन, ‘आकाशगंगा’ टीम और सी-130 विमान द्वारा पैराशूट प्रदर्शन आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed