फैसला: अब वैक्सीन की किल्लत होगी खत्म, विदेशी कोविड टीकों पर आयात शुल्क माफ!
केंद्र सरकार ने फैसला लिया है कि विदेशों से आयात होने वाली कोरोना वैक्सीन पर कस्टम ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी। इन वैक्सीन पर लगने वाला 10 फीसदी आयात शुल्क माफ कर दिया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में बेकाबू हुई कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कहर को रोकेने के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए भारत सरकार कोविड टीकाकरण अभियान में तेजी लाने में जुटी है। इसी के चलते केंद्र सरकार फैसला ले सकती है कि विदेशों से आयात होने वाली कोरोना वैक्सीन पर कस्टम ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी। इन वैक्सीन पर लगने वाला 10 फीसदी आयात शुल्क माफ किया जा सकता है, इस फैसले से देश में आने वाली विदेशी वैक्सीनों की कीमत भी कम हो सकेंगी। साथ ही निजी कंपनियों को भी वैक्सीन आयात करने की मंजूरी दी जा सकती है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
केंद्र सरकार अगर यह फैसला लेती है, तो देश में वैक्सीन की पर्याप्त डोज मुहैया कराना आसान हो जाएगा। सरकार ने रूस की स्पुतनिक-वी वैक्सीन के आयात को मंजूरी दे दी है। यह वैक्सीन जल्द ही भारत आ सकती है। इसके अलावा फाइजर, मॉडर्ना और जॉनसन एंड जॉनसन से भी अपनी वैक्सीन भेजने के लिए कहा है।
निजी कंपनियों को भी मिल सकती है आयात की मंजूरी
नाम उजागर न करने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि सरकार निजी कंपनियों को भी वैक्सीन के आयात की मंजूरी देने पर विचार कर रही है। ये कंपनियां इस वैक्सीन को खुले बाजार में बेच सकेंगी और इसमें सरकार कोई दखल नहीं देगी। इन कंपनियों को वैक्सीन की कीमत तय करने की छूट दी जा सकती है। अभी देश में कोविड-19 वैक्सीन की खरीद और बिक्री पर केंद्र सरकार का नियंत्रण है। वित्त मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस मुद्दे पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
नेपाल और पाकिस्तान वसूल रहे 20 फीसद आयात शुल्क
नेपाल और पाकिस्तान जैसे कई एशियाई देश वैक्सीन के आयात पर 10 से 20 प्रतिशत का शुल्क लगाते हैं। इसके अलावा लैटिन अमेरिकी देश अर्जेंटीना और ब्राजील भी कोविड वैक्सीन के आयात पर 20 फीसद तक का आयात शुल्क वसूल रहे हैं। भारत में कोविड वैक्सीन के आयात पर बेसिक कस्टम ड्यूटी 10 प्रतिशत है। इस पर 10 फीसद सोशल वेलफेयर सरचार्ज और 5 प्रतिशत आईजीएसटी वसूला जाता है।
बता दें कि भारत सरकार ने फैसला लिया है कि एक मई से देश में 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को कोरोना टीका दिया जाएगा।