{"_id":"58b4f58f4f1c1bbd568325f7","slug":"india-to-release-39-pakistan-prisoners","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तों में नरमीः पाकिस्तान के 39 कैदियों को रिहा करेगा भारत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रिश्तों में नरमीः पाकिस्तान के 39 कैदियों को रिहा करेगा भारत
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Tue, 28 Feb 2017 10:06 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : File Photo
भारत और पाकिस्तान में रिश्तों में धीरे-धीरे नरमी आती हुई दिख रही है। बड़ा दिल दिखाते हुए भारत पड़ोसी देश के 39 कैदियों को रिहा करने जा रहा है। इनमें 21 वो कैदी हैं जिन्होंने अपनी सजा पूरी कर ली है, जबकि 18 मछुआरे है।
भारतीय सैनिक बाबूलाल चौहान के रिहा होने के बाद भारत में पाकिस्तान के राजदूत अब्दुल बासित ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा था कि भारत को भी इस तरह के कदम उठाने चाहिए और 33 पाकिस्तानी नागरिकों को रिहा कर देना चाहिए जिनकी सजा पूरी हो गई है।
सूत्रों के मुताबिक इन कैदियों की पहचान कर ली गई है और उनकी नागरिकता की जांच की जा रही है। इन्हें संभवतः 1 मार्च को रिहा कर दिया जाएगा।
पाकिस्तान की ओर मुंबई हमले के गुनहगार हाफिज सईद को नजरबंद करने पर भारत ने संभली हुई प्रतिक्रिया दी। हालांकि भारत सरकार का मानना है कि पाकिस्तान के साथ बातचीत शुरू करने के लिए यह सही समय है।