फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India to host Parliament-20 meeting mid-October: Official

G-20: अक्तूबर में संसद-20 की मेजबानी करेगा भारत, नए संसद भवन में होगा 'मदर ऑफ डेमोक्रेसी' का प्रदर्शन

Fri, 01 Sep 2023 07:52 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 01 Sep 2023 07:52 PM IST
सार

G-20: अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के लिए राजनीतिक समर्थन जुटाने के प्रयास के तहत भारत अगले महीने यहां नए संसद भवन में जी-20 देशों की संसद के अध्यक्षों की मेजबानी करेगा।

विज्ञापन
India to host Parliament-20 meeting mid-October: Official
नया संसद भवन। - फोटो : PTI

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के लिए राजनीतिक समर्थन जुटाने के प्रयास के तहत भारत अगले महीने यहां नए संसद भवन में जी-20 देशों की संसद के अध्यक्षों की मेजबानी करेगा।

विज्ञापन


जी-20 भारत के विशेष सचिव मुक्तेश परदेशी ने बताया कि संसद-20 की बैठक 12 से 14 अक्तूब तक होगी और जी-20 देशों के पीठासीन अधिकारी तथा आमंत्रित देश विचार-विमर्श में भाग लेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह सभी जी 20 देशों और आमंत्रित देशों के संसद के अध्यक्षों और पीठासीन अधिकारियों से संबंधित एक बैठक है। उन्होंने यह भी कहा कि नए संसद भवन में 12 से 14 अक्टूबर के बीच ऐसा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'भारत को लोकतंत्र की जननी के रूप में दिखाना एक प्रमुख नैरेटिव है। इसलिए, जब संसदों के प्रमुख दिल्ली आएंगे तो हमारे विचार-विमर्श के माध्यम से उस महत्वपूर्ण संदेश की फिर से पुष्टि की जाएगी।'

उन्होंने कहा कि संसद-20 की बैठक के साथ भारत को 'लोकतंत्र की मां' के रूप में प्रदर्शित करने वाली एक प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी। परदेशी ने कहा कि यह गर्व की बात है कि बैठक नए संसद भवन में होगी।


यह संसद- 20 समूह की नौवीं बैठक होगी, जिसे 2010 में कनाडा की जी 20 अध्यक्षता के दौरान शुरू किया गया था।

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि सांसद संबंधित सरकारों का मार्गदर्शन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए संसद-20 की बैठकों का उद्देश्य वैश्विक शासन में संसदीय आयाम लाना, जागरूकता बढ़ाना, अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के लिए राजनीतिक समर्थन का निर्माण करना और यह सुनिश्चित करना है कि इन्हें प्रभावी ढंग से राष्ट्रीय वास्तविकताओं में तब्दील किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed