फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India to hold over 200 G20 meetings across country during Presidency

G-20 India Presidency: दिसंबर में जी-20 का अध्यक्ष बनेगा भारत, देशभर में होंगी 200 से ज्यादा बैठकें

Tue, 13 Sep 2022 12:34 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 13 Sep 2022 12:34 PM IST
सार

विदेश मंत्रालय के अनुसार जी-20 के शासनाध्यक्षों या प्रमुखों की शिखर बैठक 9 और 10 सितंबर 2023 को दिल्ली में होगी। जी-20 विश्व के प्रमुख विकसित और विकासशील देशों का अंतर सरकारी संगठन है।

विज्ञापन
India to hold over 200 G20 meetings across country during Presidency
G-20 countries - फोटो : wiki

विस्तार

भारत एक दिसंबर 2022 को विश्व की ताकतवर अर्थव्यवस्था वाले 20 देशों के समूह जी-20 का अध्यक्ष बनने जा रहा है। 30 नवंबर 2023 तक एक साल के कार्यकाल में देशभर में जी-20 की 200 से ज्यादा बैठकें आयोजित की जाएंगी। 

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के अनुसार जी-20 के शासनाध्यक्षों या प्रमुखों की शिखर बैठक 9 और 10 सितंबर 2023 को दिल्ली में होगी। जी-20 विश्व के प्रमुख विकसित और विकासशील देशों का अंतर सरकारी संगठन है। इसमें अभी 19 देश- अर्जेंटिना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडानेशिया, इटली, जापान, दक्षिण कोरिया, मेक्सिको, रूस, सउदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, अमेरिका व यूरोपीय संघ शामिल हैं। 
विज्ञापन


विश्व  जीडीपी में 85 फीसदी योगदान
जी-20 देशों की सामूहिक ताकत को देखें तो इनका विश्व की सकल जीडीपी में 85 फीसदी योगदान है। इसी तरह अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में 75 फीसदी हिस्सा है और दुनिया की दो-तिहाई आबादी इन देशों में निवास करती है। इसलिए अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का यह प्रमुख मंच है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत वर्तमान में जी-20 त्रय या ट्रोइका में शामिल हैं। इसमें जी-20 के मौजूदा अध्यक्ष, पिछले अध्यक्ष और भावी अध्यक्ष देश शामिल होते हैं। इनमें क्रमशः  इंडोनेशिया, इटली और भारत शामिल हैं। भारत की अध्यक्षता के समय भारत, इंडोनेशिया और ब्राजील का ट्रोइका बनेगा। यह पहली बार होगा जब ट्रोइका में तीन विकासशील देश और उभरती अर्थव्यवस्थाएं शामिल होंगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed