{"_id":"58ee17914f1c1b9f36cf764f","slug":"india-to-hire-top-pakistani-lawyers-to-defend-jadhav","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हमेशा जानी दुश्मन नहीं रह सकते भारत-पाक, ये 4 वकील बचा सकते हैं जाधव की जान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
हमेशा जानी दुश्मन नहीं रह सकते भारत-पाक, ये 4 वकील बचा सकते हैं जाधव की जान
amarujala.com- Presented by: अभिषेक
Updated Thu, 18 May 2017 03:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलभूषण जाधव के मुद्दे पर पूरी दुनिया में अपनी छीछालेदर होती देख पाकिस्तान के रुख में अब नरमी के संकेत मिलने लगे हैं। पाक एनएसए नासिर जंजुआ ने जाधव के मामले पर मचे हंगामे के बीच कहा कि भारत और पाकिस्तान हमेशा एक दूसरे के जानी दुश्मन बने नहीं रह सकते। हालात जल्द सामान्य होंगे।
विज्ञापन
वहीं, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आश्वासन दिलाया है कि सरकार, पाकिस्तान में मौत की सजा पाए पूर्व नौसेना अफसर कुलभूषण जाधव को हर कीमत पर बचाएगी। इसके लिए वह पाकिस्तान के टॉप के वकीलों को लगाएगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पूरा देश जाधव के समर्थन में उतर आया है और देश में पाकिस्तान के इस कृत के लिए काफी विरोध हो रहा है। वहीं भारतीय एक्सपर्ट्स का मानना है कि वहां जाधव के बचाव के लिए वकीलों की कमी नहीं है लेकिन सेना के सामने आने की हिम्मत कम ही लोग जुटा पाएंगे।
विज्ञापन
#PakistanNSA says #India, Pakistan 'cannot remain enemies forever'; they need to engage and resolve their disputes.
— Press Trust of India (@PTI_News) April 12, 2017
टॉप के चार वकील जिन पर भारत लगा सकता है दाव
ये हैं पाकिस्तान के टॉप चार वकील जिन पर भारत लगा सकता है दाव
अस्मा जहांगीर: जानी-मानी मानवाधिकार वकील जहांगीर पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की प्रेसिडेंट रह चुकीं हैं।
अंसार बर्नी: जाने-माने वकील रहे हैं। वह मानवाधिकार के फेडरल मिनिस्टर भी रहे हैं। साथ ही वह संयुक्त राष्ट्र में भी काम कर चुके हैं। वह जेलों में बंद कैदियों के लिए काफी काम करते रहे हैं।
जिबरान नासिर: युवा वकील जिबरान को कट्टरपंथियों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए जाना जाता है।
ऐतजाज अहसान: पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व प्रेसिडेंट रहे ऐतजाज को ब र्खास्त चीफ जस्टिस को बचाने के लिए जाना जाता है।