{"_id":"5ff4c14f8ebc3e2e6a25186d","slug":"india-to-finalize-2-5-billion-dollars-deal-to-buy-56-transport-aircraft-for-air-force-according-a-sources","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायुसेना के लिए 56 विमान खरीदने की तैयारी, 2.5 अरब डॉलर का सौदा ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वायुसेना के लिए 56 विमान खरीदने की तैयारी, 2.5 अरब डॉलर का सौदा
Wed, 06 Jan 2021 02:34 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 06 Jan 2021 02:34 AM IST
सार
- 16 विमान एयरबस से खरीदे जाएंगे
- 40 विमान मेक इन इंडिया मुहिम के तहत बनाए जाएंगे
विज्ञापन
परिवहन विमान - सी 17 विमान
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय वायुसेना के आवागमन की सुविधा के लिए सरकार अगले कुछ महीने में 56 विमान खरीदने का सौदा करने जा रही है। 2.5 अरब डॉलर के इस सौदे के तहत विमान कंपनी एयरबस के साथ भारतीय कंपनी की परियोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। यह परियोजना रक्षा क्षेत्र में मेक इन इंडिया मुहिम के तहत पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि यह अपनी तरह का पहला समझौता है, जिसमें दो निजी कंपनियों की भागीदारी है। समझौते के तहत एयरबस से सी-295 नामक 16 परिवहन विमान खरीदे जाएंगे जबकि कंपनी के साथ मिलकर 40 विमानों का निर्माण मेक इन इंडिया के तहत भारत में ही किया जाएगा। विमान खरीदने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और जल्द ही करार पर भी अंतिम मुहर लगा दी जाएगी।
विज्ञापन
रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, एयरबस के साथ भारतीय कंपनी की भागीदारी के तहत 56 सी-295 विमान खरीदे जाएंगे। भारत में 40 विमानों का निर्माण को भी लगभग मंजूरी मिल चुकी है और जल्द ही इस समझौते पर भी हस्ताक्षर हो जाएंगे। सरकार वायुसेना के एवरो विमानों की जगह सी-295 विमान लाने जा रही है।
विज्ञापन
पिछले महीने ही रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए 28 हजार करोड़ रुपये के हथियार और सैन्य उपकरण खरीदने को मंजूरी दी थी जिसमें छह एयरबोर्न वार्निंग और कंट्रोल सिस्टम विमान भी शामिल हैं।