फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India threat increased in world, PM Modi said it is sign of increasing enthusiasm of youth in innovation

Report: दुनिया में बढ़ी भारत की धमक, पीएम मोदी बोले, इनोवेशन में युवाओं के बढ़ते उत्साह का संकेत

Thu, 09 Nov 2023 06:57 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Thu, 09 Nov 2023 06:57 AM IST
सार

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने लगातार 11 साल में आवेदनों में जैसी वृद्धि की है, वैसी सबसे ज्यादा आवेदन कर रहे 10 देशों में से किसी ने नहीं की है। भारत के बाद सबसे ज्यादा 6.1 फीसदी वृद्धि स्विट्जरलैंड ने की।

विज्ञापन
India threat increased in world, PM Modi said it is sign of increasing enthusiasm of youth in innovation
पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय नागरिकों ने साल 2022 में पेटेंट के लिए 31.6 फीसदी अधिक आवेदन किए हैं। विश्व बौद्धिक संपदा संकेतक रिपोर्ट 2023 ने यह खुलासा किया है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेटेंट आवेदनों में वृद्धि को देश के युवाओं में इनोवेशन के लिए बढ़ते उत्साह का संकेत बताया है। उन्होंने इसे आने वाले समय के लिए बेहद सकारात्मक संदेश भी बताया।

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने लगातार 11 साल में आवेदनों में जैसी वृद्धि की है, वैसी सबसे ज्यादा आवेदन कर रहे 10 देशों में से किसी ने नहीं की है। भारत के बाद सबसे ज्यादा 6.1 फीसदी वृद्धि स्विट्जरलैंड ने की। चीन से 3.1 फीसदी बढ़त जरूरी हुई, लेकिन लगातार दूसरे साल इसकी वृद्धि दर में कमी आई है। यहां से 2021 में बढ़त 6.8 फीसदी थी।

विज्ञापन
  • हम सातवें स्थान पर
  • चीन 15,84,664
  • अमेरिका 5,05,539
  • जापान 4,05,361
  • दक्षिण कोरिया 2,72,315
  • जर्मनी 1,55,896
  • फ्रांस 65,275
  • भारत 55,718
  • यूके 53,536
  • स्विट्जरलैंड 49,077
  • नीदरलैंड 32,053


महिलाएं अब भी पीछे
पेटेंट आवेदकों की सूची में चीन से 47.9 फीसदी महिलाएं हैं तो तुर्किये व फ्रांस से 34 फीसदी के करीब। वहीं, भारत से यह संख्या केवल 23 फीसदी रही।
भारत में किसी आवेदन पर पेटेंट कार्यालय की ओर से पहली बार कार्यवाही शुरू करने से अंतिम निर्णय लेने तक में औसतन 51 महीने लग रहे हैं। यह समय सबसे ज्यादा 56 महीने ले रहे मेक्सिको के बाद दूसरा सर्वाधिक है। हमारे मुकाबले चीन में महज 16.5 महीने और अमेरिका में 23.1 महीने में यह काम हो रहा है। यह दर्शाता है कि भारत को प्रक्रिया में तेजी लाने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बौद्धिक संपदा के बाकी क्षेत्रों में भी आगे, ट्रेड मार्क पांचवें स्थान पर, दुनिया में 1.18 करोड़ ट्रेडमार्क आवेदन आए। इनमें सबसे ज्यादा 77 लाख चीन के थे। इसके बाद अमेरिका से 9.45 लाख, तुर्किये से 4.82 लाख, जर्मनी से 4.79 लाख और पांचवें स्थान पर भारत से 4.67 लाख आवेदन हुए। भारत में स्वास्थ्य, टेक्सटाइल और कृषि क्षेत्रों से सर्वाधिक ट्रेडमार्क आवेदन किए गए।

औद्योगिक डिजाइन तीसरी सबसे तेज वृद्धि, 2022 में 11 लाख औद्योगिक डिजाइन आवेदन पूरी दुनिया से हुए। इनमें 2.1 फीसदी गिरावट आई, लेकिन भारत सहित कई देशों से आवेदन बढ़े। सबसे ज्यादा 31.4 फीसदी आवेदन तुर्किये से बढ़े। इसके बाद ब्राजील से 11.3 फीसदी तो तीसरे स्थान पर भारत से 9.5 फीसदी वृद्धि हुई।


जीआई टैग भारत के महज 429, चीन के पास 9,571,  किसी उत्पाद या वस्तु को क्षेत्र विशेष की पहचान देने वाले भौगोलिक संकेत यानी जीआई टैग भारत के पास महज 429 हैं। वहीं, चीन के पास 9,571 जीआई टैग हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed