फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India third worst hit nation by ransomware Wannacry; over 40,000 computers affected

रैनसमवेयर से प्रभावित देशों में भारत तीसरे नंबर पर, 40 हजार कंप्यूटर प्रभावित

Wed, 17 May 2017 03:44 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Wed, 17 May 2017 03:44 PM IST
विज्ञापन
India third worst hit nation by ransomware Wannacry; over 40,000 computers affected
रेनसमवेयर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Huffington Post
साइबर दुनिया में रैनसमवेयर वायरस के कहर ने पूरे विश्व में आतंक मचा रखा था। इस वायरस से प्रभावित देशों की सूची में भारत तीसरे नंबर पर है। भारत में कुल 40 हजार से ज्यादा कंप्यूटर इससे प्रभावित हुए। हालांकि, इसमें कोई बड़ी कॉर्पोरेट कंपनी या बैंक शामिल नहीं है। इस वॉयसर के संकट से कॉर्पोरेट जगत में खलबली मच गई थी। पूरी दुनिया में करीब 2 लाख सिस्टम इसकी चपेट में आए थे।
विज्ञापन


लीगल विशेषज्ञ तुषार अजिंक्य ने कहा कि भारत में पारदर्शिता की कमी है। लिस्टिड कंपनियो और बैंको के लिए साइबर अटैक की जानकारी देना जरूरी हैं, मगर ज्यादातर ऐसा नहीं करते। अगर दुनिया भर की बात करें तो रैनसमवेयर ने अमेरिकी हेल्थ केयर सिस्टम और फ्रेंच कार निर्माता कंपनी रेनॉ पर खासा असर डाला है। हालांकि, भारत के संदर्भ में बात की जाए तो इसका असर न के बराबर पड़ा है।
विज्ञापन


कैस्परस्की लैब, साउथ एशिया के एमडी अल्ताफ हल्दे ने कहा, "हमारी रीसर्च के अनुसार इस वायरस का असर जिन देशों में सबसे ज्यादा पड़ा है, उसमें भारत तीसरे नंबर पर है। साथ ही उन्होंने कहा कि ज्यादातर भारतीय कंपनियों पर अब भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं और इस तरह के साइबर हमले कभी भी किए जा सकते हैं।" गौरतलब है भारत में इसका सबसे ज्यादा प्रभाव पश्चिम बंगाल और केरल में पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed