फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India supports world health organisation move to find main source of coronavirus

कूटनीति में तटस्थ रहने वाले भारत ने भी कहा कोरोना वायरस के स्रोत का पता लगना चाहिए

Mon, 18 May 2020 08:12 PM IST
Harendra Chaudhary शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 18 May 2020 08:12 PM IST
सार

  • डब्ल्यूएचओ की बैठक में भारत के प्रस्ताव ने कई देशों को किया हैरान
  • 62 देशों की लॉबी में शामिल हुआ भारत, उठेगा डब्ल्यूएचओ में सुधार का मुद्दा
  • अभी तक चीन पर अंगुली उठाने से बचता रहा है भारत

विज्ञापन
India supports world health organisation move to find main source of coronavirus
WHO, Donald Trump, Xi Jinping - फोटो : social media

विस्तार

कोविड-19 वायरस का संक्रमण जानवर से इंसान में कैसे आया? अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कुछ देशों ने इसे लेकर चीन और उसकी वुहान स्थिति प्रयोगशाला पर सीधा आरोप लगाया।

विज्ञापन


जर्मनी की चांसलर ने अपने यहां कोविड-19 के संक्रमण से हुए नुकसान का हर्जाना तक मांग लिया, लेकिन भारत चुप था। अब भारत ने भी उन 62 देशों के क्लब में खुद को शामिल कर लिया है, जो कोविड-19 वायरस के स्रोत तलाश की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


भारत ने इस भी प्रस्ताव के समर्थन में अपना मसौदा दाखिल किया है। अभी तक कूटनीति में तटस्थ रहने वाले भारत ने अचानक आक्रमकता अख्तियार की है। इससे दुनिया के देश भी हतप्रभ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार से डब्ल्यूएचओ की बैठक चल रही है। अमेरिका ने कोविड-19 संक्रमण में डब्ल्यूएचओ की भूमिका पर भी सवाल खड़ा किया और उसे दी जाने वाली वित्तीय सहायता रोक दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी डब्ल्यूएचओ में सुधार की मांग की है।

प्रधानमंत्री ने जी-20 देशों की बैठक में भी डब्ल्यूएचओ में सुधार की जरुरत पर बल दिया था। खास बात यह है कि कोविड-19 संक्रमण को लेकर दुनिया के तमाम देशों का शक चीन की तरफ है।

भारतीय विदेश मंत्रालय अभी तक इस पर किसी भी तरह की प्रतिक्रिया से बचता रहा है। इस बारे में विदेश मंत्रालय का कहना है कि कोविड-19 संक्रमण का पहला ममला चीन के वुहान प्रांत में जानकारी में आया था। इसके अलावा वह इसे बारे में कुछ और कहने की स्थिति में नहीं है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी इस मामले में कुछ बोलने में लगातार सावधानी बरती है।

नितिन गडकरी के बयान ने पैदा की हलचल

पिछले सप्ताह केंद्रीय भूतल, परिवाहन और एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी ने एक समाचार चैनल को अपनी प्रतिक्रिया दी थी। इसमें नितिन गडकरी ने कहा था कि कोविड-19 वायरस का संक्रमण प्राकृतिक नहीं है। इसे लैब में तैयार किया गया है।

इस बयान पर भी विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने कुछ कहने की बजाय  शांत रहना सही समझा था। कूटनीति के गलियारे में भी लोगों ने इसे नितिन गडकरी का निजी बयान मान लिया था। चीन में काम कर चुके विदेश सेवा एक पूर्व अफसर को भी नितिन गडकरी के इस बयान से हैरानी हुई थी।

नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर पूर्व अफसर ने तंज कसते हुए कहा था कि भारत सरकार में कुछ साल से मंत्रीगण अपने विभाग से ज्यादा दूसरे विभाग के बारे में बोलते हैं। लेकिन भारत सरकार के इस रुख से वह भी हैरान हैं।



उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएचओ में सुधार होना चाहिए। इतना ही नहीं कई अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं में सुधार की जरूरत है, लेकिन भारत के इस कदम से चीन को झटका लगेगा। निश्चित रुप से यह भारत का आक्रामक कदम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed