{"_id":"5c864f72bdec22146d7067ca","slug":"india-successfully-tested-two-pinaka-guided-extended-range-rockets","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत ने किया लंबी मारक क्षमता वाले दो रॉकेट का सफल परीक्षण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत ने किया लंबी मारक क्षमता वाले दो रॉकेट का सफल परीक्षण
Mon, 11 Mar 2019 05:37 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालासोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालासोर
Published by: Gaurav Pandey
Updated Mon, 11 Mar 2019 05:37 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
राजस्थान में पोखरण मरु क्षेत्र से स्वदेश विकसित गाइडेड रॉकेट प्रणाली पिनाक का सोमवार को सफल परीक्षण किया गया। इससे सेना की क्षमताओं को मजबूती मिलेगी। यह हथियार प्रणाली अत्याधुनिक मार्गदर्शन किट से सुसज्जित है जिसमें एक उन्नत नेविगेशन और नियंत्रण प्रणाली शामिल है।
विज्ञापन
रक्षा मंत्रालय ने कहा, ‘डीआरडीओ द्वारा स्वदेश विकसित पिनाक, सटीक निशाना साधने के लिये शस्त्र भंडार की क्षमता को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाएगा।’ परीक्षण के बारे में यह कहा गया कि हथियार प्रणाली ने तय लक्ष्यों पर काफी सटीक निशाना लगाया और वांछित सटीकता हासिल की। मंत्रालय ने कहा, ‘टेलीमेट्री सिस्टम ने उड़ान पथ के दौरान वाहन पर नजर रखी और उसकी निगरानी की। मिशन के सभी उद्देश्य पूरे हुए हैं।’
विज्ञापन