फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India successfully test fired surface-to-air QRSAM missile

सतह से हवा में मार करने वाली QRSAM मिसाइल का दूसरा सफल परीक्षण, राजनाथ सिंह ने दी बधाई

Tue, 17 Nov 2020 05:40 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालासोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालासोर Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 17 Nov 2020 05:40 PM IST
विज्ञापन
India successfully test fired surface-to-air QRSAM missile
क्यूआरएसएएम मिसाइल - फोटो : ANI

भारत ने मंगलवार को एक और सफल मिसाइल परीक्षण किया। वैज्ञानिकों ने सतह से हवा में मार करने वाली क्विक रिएक्शन मिसाइल प्रणाली का सफल परीक्षण किया परीक्षण के दौरान मिसाइल ने सटीक निशाना लगाने के साथ टारगेट को तय समय में मार गिराया। इससे पहले 13 नवंबर को भी भारत ने ओडिशा के बालासोर तट पर ऐसा ही एक और सफल परीक्षण किया था। इन सफलताओं पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ को बधाई दी है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, 'सतह से हवा में मार करने वाली क्विक रिएक्शन मिसाइल के लगातार दो सफल परीक्षणों पर डीआरडीओ को बधाई। पहला परीक्षण 13 नवंबर से रडार और मिसाइल क्षमताएं सिद्ध हुई थीं। आज के परीक्षण ने निशाने लगाने में हथियार के प्रदर्शन की क्षमता दर्शाई।' बता दें कि क्यूआरएसएएम मिसाइल का निर्माण डीआरडीओ के वैज्ञानिकों ने भारतीय सेना के लिए किया है। इसे जून में इसी साल पूर्वी लद्दाख में तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




सूत्रों के मुताबिक, मिसाइल को मोबाइल लॉन्चर से दागा जाता है, जो छह मिसाइलों को ले जाने में सक्षम है। सभी क्यूआरएसएएम हथियार सिस्टम में बैटरी मल्टीफंक्शन रडार, बैटरी सर्विलांस रडार, बैटरी कमांड पोस्ट व्हीकल और मोबाइल लॉन्चर होता है, जिनका इस्तेमाल परीक्षण में किया गया। रडार ने टारगेट बनी पीटीए को ट्रैक किया, जिसके बाद जोन में मिसाइल लॉन्च किया और सफलतापूर्वक विमान को मार गिराया। परीक्षण में रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन (डीआरडीओ) के विभिन्न लैब जैसे डीआरडीएल, आरसीआई, एलआरडीई, आरएंडडीई, आईआरडीई और आईटीआर ने हिस्सा लिया। 

ये मिसाइल किसी भी मौसम में 25-30 किलोमीटर तक की रेंज में दुश्मन को तबाह कर सकती है। गौरतलब है कि चीन और पाकिस्तान के साथ सीमा पर चल रहे विवाद के बीच भारत एक के बाद एक कई परीक्षण कर चुका है। पिछले महीने भी भारत ने डीआरडीओ द्वारा विकसित नाग एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का परीक्षण किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed